Advertisement

प्रेमिका से मिलने पहुंचा युवक, पहले लोगों ने जमकर पीटा, फिर कराई शादी, मौत

Bihar Crime News: बिहार में एक 22 साल का युवक पिछले कई महीनों से युवती से प्रेम करता था. एक दिन जब उससे मिलने गया तो गांव वालों ने उसकी जमकर पिटाई कर दी. बाद में युवक की शादी भी करवा दी गई, लेकिन इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई. पढ़ें हमारे रिपोर्ट त्रिपुरारी शरण की रिपोर्ट...

प्रेमिका से मिलने पहुंचा युवक, पहले लोगों ने जमकर पीटा, फिर कराई शादी, मौत

मृतक युवक के परिजन

Add DNA as a Preferred Source

डीएनए हिन्दी: बिहार के सीतामढ़ी में एक युवक के लिए इश्क करना मौत का कारण बन गया. यह मामला जिले के नानपुर थाने के भदियन गांव की है. यहां एक युवक राजू राम की प्रेम के दुश्मनों ने इतनी पिटाई कर दी कि इलाज के दौरान पटना के पीएमसीएच में उसकी मौत हो गई.

बताया जा रहा है कि दशरथ राम का 22 साल का लड़का राजू राम एक लड़की से प्रेम करता था. वह बाजपट्टी थाने के रतनपुरा गांव में अपनी प्रेमिका चंचला कुमारी से मिलने पहुंचा. इसी दौरान चंचला के घर वालों और गांव वालों ने उसे पकड़ लिया और बुरी तरह पीटा. हालांकि, गांव वालों ने पिटाई के बाद राजू की शादी चंचला से करवा दी. 

यह भी पढ़ें, सगे भाइयों ने गैंगरेप के बाद की बहन की हत्या, विरोध करने पर दादी का भी बलात्कार

शादी के बाद गांव वालों ने राजू को गांव के बाहर छोड़ दिया. राजू के गांव के कुछ लड़कों ने उसे देखा तो तुरंत उसके परिवार वालों को सूचना दी. परिवार वालों ने पहले उसे सीतामढ़ी अस्पताल में भर्ती कराया जहां उसकी खराब हालत को देखते हुए पटना के पीएमसीएच रेफर किया गया. पीएमसीएच में इलाज के दौरान राजू की मौत हो गई. मौत की सूचना मिलते ही पूरे इलाके में कोहराम मच गया है.

यह भी पढ़ें, चाची-भतीजे के बीच था 'संबंध', पकड़े जाने पर चाचा को मार डाला

राजू के परिवार वालों ने बताया कि चंचला के साथ उसका प्रेम प्रसंग पिछले 18 महीने से चल रहा था. इसकी जानकारी सबको थी. परिवार वालों ने आरोप लगाया कि लोहे की रॉड से राजू की बेरहमी के पिटाई की गई. बाजपट्टी थाने ने इस मामले में इस मामले में एफआईआर दर्ज कर ली गई है. पुलिस आरोपियों को अरेस्ट करने के लिए छापे मार रही है.

देश-दुनिया की ताज़ा खबरों Latest News पर अलग नज़रिया, अब हिंदी में Hindi News पढ़ने के लिए फ़ॉलो करें डीएनए हिंदी को गूगल, फ़ेसबुक, ट्विटर और इंस्टाग्राम पर. 

Read More
Advertisement
Advertisement
Advertisement