Advertisement

NEET की परीक्षा में फेल होने पर छात्रा ने उठाया खौफनाक कदम, 7वीं मंजिल से कूद कर दी जान

नीट की परीक्षा में फेल होने पर एक छात्रा ने 7वीं मंजिल से कूद कर जान दे दी है. यह मामला नोएडा के सेक्टर 151 की है...

NEET की परीक्षा में फेल होने पर छात्रा ने उठाया खौफनाक कदम, 7वीं मंजिल से कूद कर दी जान

प्रतीकात्मक तस्वीर

Add DNA as a Preferred Source

डीएनए हिन्दी: उत्तर प्रदेश के नोएडा से दर्दनाक खबर सामने आ रही है. खबर है कि नीट की परीक्षा में फेल होने के बाद एक 20 साल की लड़की ने अपने अपार्टमेंट की 7वीं मंजिल से कूदकर आत्महत्या कर ली है. सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में करके पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है. 

बताया जा रहा है कि 20 साल की लड़की अपने परिवार के साथ सेक्टर 151 के जेपी अमन सोसायटी के टावर 5 में रहती थी. उसने नीट की परीक्षा दी थी. हाल की में नीट का रिजल्ट आया. परीक्षा में पास न होने की वजह से वह सदमे में थी. गुरुवार की सुबह उसने 7वीं मंजिल से कूद गई. मौके पर ही छात्रा की मौत हो गई. छात्रा के परिवार वालों का रो-रोकर बुरा हाल है. पूरी सोसायटी में मातम छाया हुआ है.

यह भी पढ़ें, 2 सगे भाइयों ने किया गैंगरेप, वीडियो बनाकर कर रहे थे ब्लैकमेल

घटना की सूचना मिलते ही नॉलेज पार्क थाने की टीम मौके पर पहुंची. पुलिस ने फॉरेंसिक टीम को भी मौके पर बुलाया. पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है. एक सीनियर पुलिस अधिकारी ने बताया कि शुरुआती जांच में पता चला है कि छात्रा ने नीट की परीक्षा में फेल होने की वजह से यह कदम उठाया है. परिवार वालों से पूछताछ में पता चला है कि कुछ दिनों छात्रा काफी परेशान थी. हालांकि, परिवार वालों ने उसे समझाने की कोशिश की थी. इसी परेशानी की वजह से गुरुवार की सुबह उसने 7वीं मंजिल से कूदकर अपनी जान दे दी है. हालांकि, पुलिस अधिकारी ने बताया कि फाइनली पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट आने के बाद ही साफ-साफ कुछ कहा जा सकता है. 

यह भी पढ़ें, 3 साल की मासूम बेटी, पत्नी के साथ कॉन्स्टेबल ने 12वीं मंजिल से कूद कर दी जान

देश-दुनिया की ताज़ा खबरों Latest News पर अलग नज़रिया, अब हिंदी में Hindi News पढ़ने के लिए फ़ॉलो करें डीएनए हिंदी को गूगल, फ़ेसबुक, ट्विटर और इंस्टाग्राम पर.

Read More
Advertisement
Advertisement
Advertisement