Advertisement

युवती गई थी बर्थडे पार्टी में, जहां दोस्त ने 2 और साथियों के साथ मिलकर दिया गैंगरेप को अंजाम

यूपी के गाजियाबाद से एक शर्मनाक खबर सामने आ रही है. यहां युवती अपने दोस्त के बर्थडे पार्टी में गई थी. जहां उसके दोस्त ने उसे नशीला ड्रिंक्स पिलाकर उसे बेहोश कर दिया.उसके बाद अपने दो साथियों के साथ मिलकर गैंगरेप को अंजाम दिया...

युवती गई थी बर्थडे पार्टी में, जहां दोस्त ने 2 और साथियों के साथ मिलकर दिया गैंगरेप को अंजाम

प्रतीकात्मक तस्वीर

Add DNA as a Preferred Source

डीएनए हिन्दी: दिल्ली से सटे गाजियाबाद से गैंगरेप का एक शर्मनाक मामला सामने आया है. 19 साल की युवती के साथ हुए इस गैंगरेप में उसका एक दोस्त भी शामिल है. बताया जा रहा है कि युवती को उसके दोस्त ने अपने बर्थडे पार्टी में बुलाया था. वहीं उसके साथ इस घटना को अंजाम दिया गया. 

पुलिस का दावा है कि युवती को इन लड़कों ने नशे की चीज मिलाकर दी थी. जिसके बाद वह बेहोश हो गई. उसके बाद युवती को वह एक गैरेज में लेकर गया और अपने दो और दोस्तों को बुलाया. बाद में तीनों ने मिलकर गैंगरेप किया. बताया जा रहा है कि गैंगरेप के दौरान जब युवती को होश आया तो उसने इसका विरोध किया. लेकिन, तीनों के सामने उसकी एक न चली. 

यह भी पढ़ें, नई दिल्ली रेलवे स्टेशन के पास किशोरी से गैंगरेप, जानें, क्या है पूरा मामला

गाजियाबाद पुलिस के एक सीनियर अधिकारी बताया कि गैंगरेप के बाद आरोपियों ने लड़की के साथ मारपीट की. साथ ही उन लोगों ने यह बात किसी को नहीं बताने को कही. उन लोगों ने ऐसा न करने पर लड़की को जान से मारने की धमकी भी दी. युवती को घायल अवस्था में वहीं छोड़कर तीनों फरार हो गए.

पीड़िता किसी तरह अपने घर पहुंची. उसने अपने साथ हुई बर्बरता की जानकारी परिवार वालों को दी. परिजनों ने थाने में इसकी रिपोर्ट दर्ज करवाई. पुलिस ने युवती का मेडिकल करवाया है, जिसमें गैंगरेप की पुष्टि हुई है. युवती की निशानदेही पर पुलिस ने तीनों आरोपियों को अरेस्ट कर लिया है. आरोपियों की पहचान शेखर, कृष्णा और अर्जुन के रूप में हुई है.

पुलिस का कहना है कि इन तीन युवकों में एक के साथ युवती की दोस्ती थी. युवती गाजियाबाद के ही एक प्राइवेट कंपनी में नौकरी करती है.

देश-दुनिया की ताज़ा खबरों Latest News पर अलग नज़रिया, अब हिंदी में Hindi News पढ़ने के लिए फ़ॉलो करें डीएनए हिंदी को गूगलफ़ेसबुकट्विटर और इंस्टाग्राम पर. 

Read More
Advertisement
Advertisement
Advertisement