Advertisement

दिल्ली में एकतरफा इश्क में 11वीं की स्टूडेंट को गोली मारी, हालत नाजुक

दिल्ली में अली नाम के एक शख्स ने 16 साल की लड़की को गोली मार दी है. वह पिछले 1 साल से लड़की को परेशान कर रहा था. लड़की के पिता ने अली के खिलाफ रिपोर्ट भी दर्ज करवाई थी, लेकिन पुलिस ने कुछ खास कार्रवाई नहीं की...

दिल्ली में एकतरफा इश्क में 11वीं की स्टूडेंट को गोली मारी, हालत नाजुक

प्रतीकात्मक तस्वीर

Add DNA as a Preferred Source

डीएनए हिन्दी: राजधानी दिल्ली में एकतरफा प्यार में एक लड़के ने 11वीं क्लास की स्टूडेंट को गोली मार दी है. लड़की हालत गंभीर है और उसे आईसीयू में भर्ती कराया गया है. बताया जा रहा है कि गोली मारने वाला लड़का उसकी के मुहल्ले का रहने वाला है. लड़की की उम्र 16 साल बताई जा रही है. पुलिस आरोपी की तलाश में जुटी हुई है.

बताया जा रहा है कि पीड़िता अपने भाई के साथ स्कूल से घर लौट रही थी. उस वक्त छात्रा की मां भी उसे स्कूल लेने गई थी. जब छात्रा स्कूल से निकल ही रही थी तभी दो युवक आए और उसे पीछे से गोली मारकर फरार हो गए. लड़की के पीठ में गोली लगी है. वह वहीं बेहोश होकर गिर गई. इस बीच आरोपी बाइक से फरार हो गए.

यह भी पढ़ें, 6 प्रेमिकाओं के 'इश्क' में बना अपराधी, पुलिस ने चोरी की गाड़ी समेत दबोचा

इस घटना की सूचना स्थानीय लोगों ने तुरंत पुलिस को दी. पुलिस तुरंत मौके पर पहुंची और घायल छात्रा को पास के ही बत्रा अस्पताल पहुंचाया. शुरुआती जांच में पता चला है कि आरोपी लड़की से एकतरफा प्यार करता था. वह काफी दिनों से उसके पीछे पड़ा हुआ था. 

यह भी पढ़ें, दिल्ली में नकाबपोशों ने की अंधाधुंध फायरिंग, 2 की मौत, 1 घायल

लड़की के परिवार वालों ने अली नाम के लड़के को आरोपी बनाया है. पुलिस ने अली की तलाश शुरू कर दी है. अली अपने घर से भी फरार है और उसका मोबाइल बंद है. पुलिस उसके तलाश में छापे मार रही है.

लड़की के पिता ने बताया कि अली पिछले एक साल से लड़की को परेशान कर रहा था. इसकी जानकारी उन्होंने पुलिस को दी थी, लेकिन पुलिस ने कुछ खास कार्रवाई नहीं की. 

देश-दुनिया की ताज़ा खबरों Latest News पर अलग नज़रिया, अब हिंदी में Hindi News पढ़ने के लिए फ़ॉलो करें डीएनए हिंदी को गूगलफ़ेसबुकट्विटर और इंस्टाग्राम पर.

Read More
Advertisement
Advertisement
Advertisement