Advertisement

ZEE NEWS फिर बना देश का सबसे भरोसेमंद चैनल, सुधीर चौधरी बने मोस्ट ट्रस्टेड CEO

ZEE NEWS Most Trusted Channel: ZEE NEWS फिर से देश का सबसे भरोसेमंद चैनल बन गया है. सुधीर चौधरी को मोस्ट ट्रस्टेड CEO के सम्मान से नवाजा गया है.

ZEE NEWS फिर बना देश का सबसे भरोसेमंद चैनल, सुधीर चौधरी बने मोस्ट ट्रस्टेड CEO

दर्शकों ने दिया Zee News को भरपूर प्यार

Add DNA as a Preferred Source

डीएनए हिंदी: ZEE NEWS को आइडिया फेस्ट (IDEA FEST 2022) में देश का सबसे भरोसेमंद चैनल चुना गया है. ज़ी न्यूज़ हमेशा से पत्रकारिता का मजबूत स्तंभ रहा है. इतना ही नहीं सुधीर चौधरी को मोस्ट ट्रस्टेड CEO के सम्मान से नवाजा गया है. यही कारण है कि ज़ी न्यूज़ हमेशा से दर्शकों की पहली पसंद भी बना रहा है. साथ ही,  एक बार फिर से देश का सबसे भरोसेमंद चैनल बन गया है. 

'मीडिया के लिए सबसे बड़ा पुरस्कार दर्शक'
इस अवसर पर सुधीर चौधरी ने कहा कि पुरस्कार जब मिलता है तो अच्छा लगता है. मीडिया के लिए सबसे बड़ा पुरस्कार दर्शक होता है. जब हमारा कोई भी दर्शक हमें कहीं भी मिलता है और कहता है कि हमें आपका चैनल देखना अच्छा लगता है. वह हमारे लिए सबसे बड़ा पुरस्कार है. उन्होंने कहा कि मैं पुरस्कारों में ज्यादा विश्वास नहीं रखता क्योंकि मुझे लगता है की यह तरीका बहुत पारदर्शी नहीं होता.

यह भी पढ़ें: DGCA ने IndiGo पर लगाया 5 लाख का जुर्माना, दिव्यांग बच्चे को नहीं दी थी फ्लाइट में चढ़ने की इजाजत

ZEE देश का सबसे पहला सैटेलाइट चैनल
सुधीर चौधरी ने ZEE MEDIA के बारे में बताया कि यह संस्थान देश का सबसे पुराना मीडिया संस्थान है. 1992 में हमने देश का सबसे पहला सैटेलाइट चैनल लॉन्च किया था. अब आज का दिन है जब ZEE MEDIA देश और दुनिया के सबसे बड़े मीडिया पोर्टफोलियो में से एक है.

यह भी पढ़ें: Donald Trump ने गन कल्चर पर दिया विवादित बयान, कहा- 'सुरक्षा के लिए हथियार जरूरी'  

देश-दुनिया की ताज़ा खबरों पर अलग नज़रिया, फ़ॉलो करें डीएनए हिंदी को गूगल, फ़ेसबुक, ट्विटर और इंस्टाग्राम पर.

Read More
Advertisement
Advertisement
Advertisement