Advertisement

Madhya Pradesh News: 'कितने बॉयफ्रेंड हैं तेरे' कहते हुए स्कूल टीचर ने गर्लफ्रेंड को मारा 7 बार चाकू, दहला देगी ये घटना

Madhya Pradesh News: मध्य प्रदेश के नीमच में दिनदहाड़े हुई इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर बेहद वायरल हो रहा है. आरोपी स्कूल टीचर होने के अलावा यूथ कांग्रेस से जुड़ा नेता है. 

Latest News
Madhya Pradesh News: 'कितने बॉयफ्रेंड हैं तेरे' कहते हुए स्कूल टीचर ने गर्लफ्रेंड को मारा 7 बार चाकू, दहला देगी ये घटना
Add DNA as a Preferred Source

Madhya Pradesh News: मध्य प्रदेश के नीमच शहर में एक दिल दहलाने वाली घटना सामने आई है. एक युवक ने दूसरे युवकों से संबंधों के शक में अपनी गर्लफ्रेंड को सरेआम चाकू से गोद दिया. आरोपी कुलदीप वर्मा ने अपनी 20 वर्षीय गर्लफ्रेंड का दूसरे युवकों के साथ अफेयर होने के शक में उस एक या दो नहीं बल्कि 7 बार चाकू मारे हैं. घायल युवती दर्द से तड़पती रही और आसपास खड़े लोग उसकी वीडियो बनाते रहे. मौके पर पहुंची नीमच पुलिस ने तस्लीम नाम की घायल युवती को जिला अस्पताल में भर्ती कराया, जहां इलाज के दौरान उसकी हालत गंभीर बनी हुई है.आरोपी कुलदीप वर्मा यूथ कांग्रेस का कॉलेज प्रेसिडेंट रह चुका है. पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है. दिनदहाड़े युवती को चाकुओं से गोदने का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है, जिसे देखकर लोग खौफजदा हो रहे हैं.

बेवफाई का आरोप लगाता रहा और चाकू मारता रहा

नीमच कैंट पुलिस स्टेशन एरिया में गांधी वाटिका के करीब यह घटना हुई है. बताया जा रहा है कि कुलदीप वर्मा ने सड़क पर जा रही युवती को रोका. दोनों के बीच झगड़ा होने लगा. इस दौरान वहां भीड़ जमा हो गई. लोगों का कहना है कि वर्मा ने तस्लीम पर उसे प्यार में धोखा देने का आरोप लगाया. इसके बाद उसने लड़कों के नाम गिनाते हुए कहा,'कितने बॉयफ्रेंड हैं तेरे- अयान, रयान, आजाद, हर्षित?' इस दौरान वर्मा तस्लीम के पेट में एक के बाद एक चाकू से वार करता रहा.

'मैंने धोखेबाजी का बदला ले लिया'

बताया जा रहा है कि चाकुओं के घाव से घायल होकर युवती खून में लथपथ जमीन पर गिर गई. आरोपी वर्मा वहीं खड़े होकर चिल्लाता रहा कि मैंने अपने साथ हुई धोखेबाजी का वदला ले लिया है. इस दौरान वहां खड़ी भीड़ में से किसी ने भी उसे दबोचने की कोशिश नहीं की, बल्कि लोग अपने मोबाइल फोन में इस पूरी घटना का वीडियो बनाने में ही व्यस्त रहे. 

NSUI का कॉलेज प्रेसिडेंट रह चुका है आरोपी

पुलिस के मुताबिक, आरोपी कुलदीप वर्मा गिरफ्तार कर लिया गया है और उससे पूछताछ की जा रही है. कुलदीप वर्मा ज्ञानोदय कॉलेज में कांग्रेस के छात्र संगठन NSUI का कॉलेज प्रेसिडेंट रह चुका है. उसे हाल ही में यूथ कांग्रेस की जिला कार्यकारी समिति में भी शामिल किया गया है.

ख़बर की और जानकारी के लिए डाउनलोड करें DNA App, अपनी राय और अपने इलाके की खबर देने के लिए जुड़ें हमारे गूगल, फेसबुक, x, इंस्टाग्राम, यूट्यूब और वॉट्सऐप कम्युनिटी से.

Read More
Advertisement
Advertisement
Advertisement