Advertisement

ऐतिहासिक होगा Yogi Adityanath का शपथग्रहण समारोह, अंबानी से लेकर विवेक अग्निहोत्री तक... जानें कौन-कौन होंगे शामिल

कार्यक्रम में पीएम मोदी समेत कई बीजेपी शासित राज्यों के मुख्यमंत्री और केंद्रीय मंत्री शामिल होंगे.

ऐतिहासिक होगा Yogi Adityanath का शपथग्रहण समारोह, अंबानी से लेकर विवेक अग्निहोत्री तक... जानें कौन-कौन होंगे शामिल

UP Chief Minister Yogi Adityanath (File Photo-PTI)

Add DNA as a Preferred Source

डीएनए हिंदीः योगी आदित्यनाथ (Yogi Adityanath) के शपथग्रहण की तैयारी लगभग पूरी हो चुकी है. यह समारोह कई मायनों में ऐतिहासिक होगा. यूपी में 35 साल बाद किसी पार्टी को लगातार दूसरी बार बहुमत मिला है. लखनऊ के इकाना स्टेडियम में शाम 4 बजे शपथग्रहण समारोह रखा गया है. कार्यक्रम में पीएम मोदी समेत कई बीजेपी शासित राज्यों के मुख्यमंत्री और केंद्रीय मंत्री शामिल होंगे.

यह भी पढ़ेंः  Yogi Adityanath का शपथग्रहण आज, मंत्रिमंडल में इन नेताओं को मिल सकती है जगह
 
समारोह में कौन-कौन होगा शामिल 
शपथग्रहण समारोह में पीएम नरेन्द्र मोदी, गृहमंत्री अमित शाह, नितिन गडकरी, अनुराग ठाकुर, धर्मेंद्र प्रधान, भूपेंद्र यादव, स्मृति ईरानी, महेंद्रनाथ पांडेय,  हरदीप सिंह पुरी, पीयूष गोयल, संघ प्रमुख मोहन भागवत लखनऊ में शपथग्रहण समारोह में भी शामिल होंगे. इसके साथ ही बिहार के मुख्यमंत्री नीतिश  कुमार, बिहार के उपमुख्यमंत्री रेणु देवी और तार किशोर प्रसाद, मध्यप्रदेश सीएम शिवराज सिंह चौहान, छत्तीसगढ़ के पूर्व सीएम रमन सिंह, हरियाणा सीएम मनोहर लाल खट्टर, हिमाचल सीएम जयराम ठाकुर, गुजरात सीएम भूपेंद्र पटेल, त्रिपुरा सीएम बिप्लव कुमार देव, गोवा सीएम प्रमोद सांवत, अरुणाचल सीएम पेमा खांडू, अरुणाचल प्रदेश के उप मुख्यमंत्री चोवना, कर्नाटक सीएम बसवराज बोग्मई, उत्तराखंड सीएम पुष्कर सिंह धामी, उत्तराखंड के पूर्व सीएम तीरथ सिंह रावत, नागालैंड उपमुख्यमंत्री वाई पेट्टन, केंद्रीय मंत्री अर्जुन मुंडा, केंद्रीय मंत्री अर्जुन  राम मेघवाल, केंद्रीय मंत्री फग्गन सिंह कुलस्ते आदि शामिल होंगे. 

यह भी पढ़ेंः काशी विश्वनाथ-ज्ञानवापी मस्जिद का जल्द होगा निपटारा! इलाहाबाद HC 29 मार्च से करेगा नियमित सुनवाई

60 उद्योगपतियों को भेजा गया न्योता
कार्यक्रम के लिए मुकेश अंबानी, गौतम अडानी, आनंद महिंद्रा समेत करीब 60 उद्योगपतियों को न्योता भेजा गया है. इसके अलावा योग गुरु बाबा रामदेव, कश्मीर फाइल्स के डायरेक्टर विवेक अग्निहोत्री और अभिनेता अनुपम खेर का नाम भी लिस्ट में शामिल है. इतना ही नहीं शपथ ग्रहण में अयोध्या, मथुरा और काशी समेत देशभर से 50 से ज्यादा संतों को योगी आदित्यनाथ ने खुद फोन कर न्योता दिया है. राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के सभी सदस्यों को भी न्योता दिया गया है. 

विपक्षी नेताओं को भी किया आमंत्रित
योगी आदित्यनाथ ने खुद फोन कर सपा संरक्षक मुलायम सिंह यादव, पूर्व सीएम अखिलेश यादव, बसपा प्रमुख मायावती को शपथ ग्रहण समारोह शामिल होने का निमंत्रण दिया. इसके साथ ही सोनिया गांधी, प्रियंका गांधी, राहुल गांधी को भी न्योता दिया गया है.  

Read More
Advertisement
Advertisement
Advertisement