Advertisement

UP में शानदार जीत के बाद पीएम मोदी से मिले Yogi, ऐतिहासिक जीत की दी बधाई

UP में BJP लगातार दूसरी बार सरकार बनाने जा रही है.

Latest News
UP में शानदार जीत के बाद पीएम मोदी से मिले Yogi, ऐतिहासिक जीत की दी बधाई

yogi modi

Add DNA as a Preferred Source

डीएनए हिंदी: उत्तर प्रदेश में प्रचंड बहुमत हासिल कर भारतीय जनता पार्टी लगातार दूसरी बार सरकार बनाने जा रही है. यूपी में शानदार जीत के बाद मनोनीत सीएम योगी आदित्यनाथ रविवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मिलने 7-लोक कल्याण मार्ग पहुंचे. जीत के बाद योगी की पीएम मोदी से यह पहली मुलाकात है. 

पीएम मोदी ने मुलाकात के बाद ट्वीट कर कहा, आज योगी आदित्यनाथ जी से भेंट हुई. उन्हें उत्तर प्रदेश चुनाव में मिली ऐतिहासिक जीत की बधाई दी. बीते 5 वर्षों में उन्होंने जन-आकांक्षाओं को पूरा करने के लिए अथक परिश्रम किया है. मुझे पूर्ण विश्वास है कि आने वाले वर्षो में वे राज्य को विकास की और अधिक ऊंचाइयों पर ले जाएंगे.  

कहा जा रहा है कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ पीएम मोदी के साथ नए मंत्रिमंडल पर चर्चा करने के लिए दिल्ली के दौरे पर हैं. योगी नेराष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा से भी मुलाकात की.

President Election: विधानसभा चुनाव के नतीजों का क्या होगा राष्ट्रपति चुनाव पर असर? जानें सब कुछ

इस जीत के साथ ही बीजेपी नए उपमुख्यमंत्री के साथ ही कैबिनेट में कई नए चेहरों को जगह देने का मन बना रही है. सीएम योगी देर शाम रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह से भी मिल सकते हैं. बीजेपी के कई नेता अपनी सीटों पर रिकॉर्ड वोटों से जीते हैं. रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह के बेटे पंकज सिंह ने नोएडा से 1.81 लाख से ज्यादा वोटों से जीत दर्ज की है. 

कहा जा रहा है कि भाजपा के शीर्ष नेतृत्व इस बार कैबिनेट में सभी जातियों के समीकरण को साधने की कोशिश में है. भाजपा नेतृत्व ने योग्यता, जाति और क्षेत्रीय समीकरणों के आधार पर संभावित उपमुख्यमंत्रियों और मंत्रियों की एक बुनियादी सूची तैयार की है. उपमुख्यमंत्री पद के लिए स्वतंत्र देव सिंह, बेबी रानी मौर्य, बृजेश पाठक और केशव प्रसाद मौर्य के नामों पर विचार चल रहा है. 

BJP और कांग्रेस के बाद शत्रुघ्न सिन्हा को भाया TMC का साथ, आसनसोल से लड़ेंगे लोकसभा उपचुनाव!

यूपी बीजेपी अध्यक्ष और कुर्मी नेता स्वतंत्र देव सिंह, लखनऊ कैंट से जीते ब्रजेश पाठक को डिप्टी सीएम बनाया जा सकता है. दो पूर्व पुलिस अफसरों असीम अरुण और राजेश्वर सिंह को भी कैबिनेट में शामिल करने पर विचार चल रहा है. राजेश्वर सिंह यूपी पुलिस के साथ ईडी अधिकारी रहे हैं. असीम अरुण कानपुर के पुलिस कमिश्नर रह चुके हैं. उन्होंने कन्नौज सदर सीट से जीत हासिल की है. 

किन नए चेहरों को मिलेगी Yogi Cabinet में जगह, सबसे आगे हैं ये बड़े नाम

Read More
Advertisement
Advertisement
Advertisement