Advertisement

Yogi Adityanath सरकार 2.0 में कटा दिग्गजों का पत्ता, कैबिनेट में कई मंत्रियों को नहीं मिली जगह!

योगी सरकार 2.0 से कई दिग्गज मंत्रियों को बाहर किया जा रहा है. कई नेताओं को मंत्रिमंडल में शमिल नहीं किया जाएगा.

Yogi Adityanath सरकार 2.0 में कटा दिग्गजों का पत्ता, कैबिनेट में कई मंत्रियों को नहीं मिली जगह!

CM Yogi Adityanath (File Photo-PTI)

Add DNA as a Preferred Source

डीएनए हिंदी: योगी सरकार 2.0 में कई दिग्गजों को बाहर का रास्ता दिखाया गया है. सरकार के कई बड़े मंत्रियों को इस बार कैबिनेट 2.0 में जगह नहीं दी जा रही है. सूत्रों के मुताबिक कई कैबिनेट मंत्रियों को भी मंत्रिमंडल से बाहर किया गया है.

जल शक्ति मंत्री रहे डॉक्टर महेंद्र सिंह, औद्योगिक विकास मंत्री रहे सतीश महाना को भी नई कैबिनेट में शामिल नहीं किया जा रहा है. दावा किया जा रहा है कि परफॉर्मेंस खराब होने की वजह से इन मंत्रियों को दोबारा मंत्रिमंडल में जगह नहीं दी जा रही है.

Yogi Adityanath Oath LIVE: दिनेश शर्मा की जगह बृजेश पाठक होंगे डिप्टी सीएम! कैबिनेट से बाहर हुए कई दिग्गज मंत्री

यूपी के ऊर्जा मंत्री रहे श्रीकांत शर्मा, स्वास्थ्य मंत्री सिद्धार्थ नाथ सिंह, जय प्रताप सिंह को भी बाहर का रास्ता दिखाया है. कोविड प्रबंधन को लेकर स्वास्थ्य मंत्रियों के कार्यकाल पर सवाल खड़े हुए थे.  योगी आदित्यनाथ के आवास पर कई दिग्गज मंत्री नजर नहीं आए. यह तय माना जा रहा है कि अब इन्हें मंत्रिमंडल में शामिल नहीं किया जाएगा.

हमसे जुड़ने के लिए हमारे फेसबुक पेज पर आएं और डीएनए हिंदी को ट्विटर पर फॉलो करें.

और भी पढ़ें-
ऐतिहासिक होगा Yogi Adityanath का शपथग्रहण समारोह, अंबानी से लेकर विवेक अग्निहोत्री तक... जानें कौन-कौन होंगे शामिल
Yogi Adityanath का शपथग्रहण आज, मंत्रिमंडल में इन नेताओं को मिल सकती है जगह

Read More
Advertisement
Advertisement
Advertisement