Advertisement

World Ocean Day 2022: क्यों मनाया जाता है विश्व महासागर दिवस, क्या है इस बार की थीम?

पहला विश्व महासागर दिवस वर्ष 2009 में 'हमारे महासागर, हमारी जिम्मेदारी' विषय के साथ मनाया गया था.

World Ocean Day 2022: क्यों मनाया जाता है विश्व महासागर दिवस, क्या है इस बार की थीम?
Add DNA as a Preferred Source

डीएनए हिंदीः  दुनियाभर में आज यानी 08 जून को विश्व महासागर दिवस (World Ocean Day) मनाया जाता है.  जैव विविधता, खाद्य सुरक्षा, पारिस्थतिकी संतुलन, जलवायु परिवर्तन, सामुद्रिक संसाधनों के अंधाधुंध उपयोग इत्यादि विषयों पर प्रकाश डालना और मानव जीवन में समुद्र से होने वाले लाभों के बारे में जागरूकता पैदा करना ही इस दिवस को मनाने का प्रमुख कारण है.

विश्व महासागर दिवस का इतिहास 
महासागर दिवस पहली बार 8 जून 1992 को रियो डी जनेरियो में ग्लोबल फोरम में प्रस्तावित किया गया था. हालांकि 2008 में संयुक्त राष्ट्र महासभा ने संकल्प लिया कि 8 जून को संयुक्त राष्ट्र द्वारा 'विश्व महासागर दिवस' ​​के रूप में नामित किया जाएगा. इसके बाद पहला विश्व महासागर दिवस वर्ष 2009 में 'हमारे महासागर, हमारी जिम्मेदारी' विषय के साथ मनाया गया था.

ये भी पढ़ें- Mexico: एक गांव जहां जन्म के कुछ दिनों बाद चली जाती है आंखों की रोशनी, इंसान से लेकर जानवर तक सब हैं आंधे

गौरतलब है कि पृथ्वी के 71 प्रतिशत भाग पर जल फैला हुआ है. यही वजह है कि पृथ्वी को नीला ग्रह कहकर भी बुलाया जाता है. संयुक्त राष्ट्र का कहना है कि महासागरों को ग्रह का फेफड़ा माना जाता है. ये जीवमंडल का एक महत्वपूर्ण हिस्सा होने के साथ-साथ भोजन और दवा का एक प्रमुख स्रोत भी है. 

क्या है उद्देश्य?
इस दिन को मनाने का उद्देश्य महासागरों पर मानवीय कार्यों के प्रभाव के बारे में जनता को सूचित और शिक्षित करना, नागरिकों के एक विश्वव्यापी आंदोलन को विकसित करना और दुनिया के महासागरों के स्थायी प्रबंधन के लिए एक परियोजना पर दुनिया की आबादी को एकजुट करना है.

ये भी पढ़ें- Operation Theatre में हरे और नीले रंग के कपड़े ही क्यों पहनते हैं डॉक्टर्स, कोई और रंग क्यों नहीं?

विश्व महासागर दिवस 2022 थीम
इसके लिए हर वर्ष एक थीम भी जारी की जाती है. इस वर्ष यानी 2022 की थीम- पुनरोद्धार: महासागर के लिए सामूहिक कार्रवाई (Revitalization: Collective Action for the Ocean.) है.

देश-दुनिया की ताज़ा खबरों पर अलग नज़रिया, फ़ॉलो करें डीएनए  हिंदी गूगलफ़ेसबुकट्विटर और इंस्टाग्राम पर.

Read More
Advertisement
Advertisement
Advertisement