Advertisement

महुआ मोइत्रा को Jyotiraditya Scindia का जवाब, बोले- भारत में महिला पायलटों की संख्या दुनिया में सबसे ज्यादा 

सिंधिया ने कहा कि भारत में महिला पायलट की कुल संख्या 15 प्रतिशत से अधिक हैं.

महुआ मोइत्रा को Jyotiraditya Scindia का जवाब, बोले- भारत में महिला पायलटों की संख्या दुनिया में सबसे ज्यादा 

jyotiraditya scindia

Add DNA as a Preferred Source

डीएनए हिंदीः भारत के पास महिला सशक्तीकरण की अनूठी उपलब्धि है. केद्रीय नागरिक उड्डयन मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया (Jyotiraditya Scindia) ने संसद में एक सवाल का जवाब देते हुए कहा कि महिला सशक्तिकरण देखना है तो भारत के महिला पायलटों को देखो.. दुनिया के किसी भी देश में इतनी महिला पायलट नहीं, जितनी भारत में हैं. 

यह भी पढ़ेंः UN में कश्मीरी जुनैद की मांग, Aksai Chin को माना जाए चीन अधिकृत जम्मू-कश्मीर

ज्योतिरादित्य सिंधिया ने संसद में टीएमसी सांसद महुआ मोइत्रा (Mahua Moitra) के सवाल के जवाब में कहा कि भारत महिला सशक्तिकरण के क्षेत्र में दुनिया के किसी भी देश में आगे है. खासकर नागरिक उड्डयन की बात करें तो दुनिया के किसी भी देश में इतनी महिला पायलट नहीं, जितनी भारत में हैं. सिंधिया ने कहा कि भारत में महिला पायलट की कुल संख्या की बात करें तो ये 15 प्रतिशत से अधिक हैं. “दुनिया के अन्य सभी देशों में, केवल 5 प्रतिशत  महिलाएं पायलट हैं और हमारे देश में ये संख्या 15 प्रतिशत से भी ज्यादा है.

यह भी पढ़ेंः CM अरविंद केजरीवाल का BJP को चैलेंज, कहा- MCD चुनाव समय पर कराओ, हारे तो छोड़ देंगे राजनीति

महुआ मोइत्रा ने किया था सवाल
तृणमूल कांग्रेस सांसद महुआ मोइत्रा ने मंगलवार को संसद को बताया था कि भारत और बांग्लादेश के अलावा दुनिया के किसी भी देश में नागरिक उड्डयन के लिए अलग और स्वतंत्र मंत्रालय नहीं है. संसद में महुआ मोइत्रा ने कहा कि एयर इंडिया ने 2014 से नागरिक उड्डयन मंत्रालय के बजट का 60 से 95 प्रतिशत हिस्सा बनाया गया है.  

(इनपुट-पीटीआई)

Read More
Advertisement
Advertisement
Advertisement