Advertisement

Delhi: JNU परिसर में पेड़ से लटकी मिली महिला की लाश, पुलिस मौके पर मौजूद

दिल्ली पुलिस (Delhi Police) ने बताया कि करीब 40-45 साल की महिला का एक अत्यधिक क्षत-विक्षत शव पेड़ से लटका मिला है.

Delhi: JNU परिसर में पेड़ से लटकी मिली महिला की लाश, पुलिस मौके पर मौजूद

सांकेतिक तस्वीर

Add DNA as a Preferred Source

डीएनए हिंदी: दिल्ली (Delhi) के जवाहरलाल नेहरू यूनिवर्सिटी (Jawaharlal Nehru University) में शुक्रवार को उस समय सनसनी फेल गई जब एक महिला की लाश पेड़ से लटकी मिली. यह शव जेएनयू (JNU) के जंगल में मिला है. घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची गई है और जांच कर रही है.

दिल्ली पुलिस (Delhi Police) ने बताया कि शुक्रवार शाम करीब 40-45 साल की एक महिला का अत्यधिक क्षत-विक्षत शव पेड़ से लटका मिला है. शव की अभी तक शिनाख्त नहीं हो पाई है. पुलिस ने जांच शुरू कर दी गई है. वहीं, अपराध और फोरेंसिक टीम भी मौके पर पहुंच गई है.

 

लाश काफी विघटित अवस्था में पाई गई
पुलिस ने बताया कि आज शाम करीब 6.30 बजे उनके पास एक पीसीआर (PCR) कॉल आई थी. जिसमें कहा गया कि जेएनयू के जंगल में एक महिला का शव पेड़ से लटका हुआ है. जिस पर तुरंत कार्रवाई करते हुए SHO वीके नॉर्थ के नेतृत्व में पुलिस टीम ने घटनास्थल का दौरा किया और एक महिला के शव को पेड़ से लटका पाया. ये लाश काफी विघटित अवस्था में पाई गई. पुलिस ने कहा कि मृतक की उम्र करीब 40-45 साल की होगी.

ये भी पढ़ें- EPFO Interest Rate: पीएफ खाताधारकों के लिए बड़ी खबर, निवेशकों को मिलेगा ज्यादा ब्याज!

देश-दुनिया की ताज़ा खबरों पर अलग नज़रिया, फ़ॉलो करें डीएनए हिंदी को गूगल, फ़ेसबुक, ट्विटर और इंस्टाग्राम पर.

Read More
Advertisement
Advertisement
Advertisement