Advertisement

गर्लफ्रैंड से मिलने आया IT इंजीनियर, होटल में कर दी हत्या, हेट स्टोरी पर सन्न पुलिस

महाराष्ट्र के पुणे में प्यार की एक दर्दनाक कहानी सामने आई है. जिसके साथ लड़की ने जीवन बिताने का ख्वाब देखा थे, वही कातिल बन बैठा.

Latest News
गर्लफ्रैंड से मिलने आया IT इंजीनियर, होटल में कर दी हत्या, हेट स्टोरी पर सन्न पुलिस

प्रतीकात्मक तस्वीर.

Add DNA as a Preferred Source

डीएनए हिंदी: महाराष्ट्र के पुणे जिले में एक महिला IT प्रोफेशनल की उसके बॉयफ्रैंड ने गोली मारकर हत्या कर दी. आरोपी लखनऊ से पुणे अपनी गर्लफ्रैंड से मिलने आया था. पुलिस के मुताबिक यह वारदात शनिवार को पिंपरी चिंचवाड़ के हिंजवडी इलाके में एक लॉज में हुई. वारदात के अगले दिन पुलिस को इसकी जानकारी लगी कि होटल में हत्या हो गई है. पुलिस के मुताबिक हत्या की वजह अभी तक पता नहीं चल सकी है.

महाराष्ट्र पुलिस के मुताबिक आरोपी का नाम ऋषभ निगम है. पुलिस ने उसे मुंबई में हिरासत में लिया गया है. शुरुआती जानकारी के अनुसार आरोपी और पीड़िता उत्तर प्रदेश के रहने वाले थे. पुलिस ने बताया कि महिला हिंजवडी में एक आईटी कंपनी में काम करती थी और आरोपी उत्तर प्रदेश में रहता था.

इसे भी पढ़ें- एक कार्यकाल में तीसरी बार बदला विपक्ष, फिर CM बने नीतीश कुमार, ये है नया मंत्रिमंडल

यूपी से पुणे आकर की हत्या
पुलिस उपायुक्त बापू बांगर ने कहा, 'आरोपी उत्तर प्रदेश से आया था और हिंजवडी में एक लॉज में रह रहा था, जहां उसने महिला को बुलाया था. प्रारंभिक जानकारी के अनुसार शनिवार की रात उसने महिला को गोली मार दी और भाग गया। हमें घटना के बारे में आज सुबह पता चला.'

इसे भी पढ़ें- 'गिरगिट रत्न से सम्मानित हों नीतीश कुमार,' गठबंधन तोड़ा तो तेज प्रताप ने बोला हमला

हत्या की वजह साफ नहीं
पुलिस ने आरोपी का पता लगाया और उसे मुंबई में हिरासत में ले लिया. पुलिस पुणे लाकर उससे पूछताछ कर रही है. पुलिस अधिकारी का कहना है कि हत्या की वजह अभी तक साफ नहीं है. इस संबंध में भारतीय दंड संहिता (IPC) की संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया है और विस्तृत जांच जारी है. (इनपुट: PTI)

देश-दुनिया की ताज़ा खबरों Latest News पर अलग नज़रिया, अब हिंदी में Hindi News पढ़ने के लिए फ़ॉलो करें डीएनए हिंदी को गूगल, फ़ेसबुक, ट्विटर और इंस्टाग्राम पर.

Read More
Advertisement
Advertisement
Advertisement