Advertisement

Priyanka Mohite कौन हैं जिन्होंने फतह कर ली 8000 मीटर से ऊंची पांच चोटियां?

प्रियंका मोहिते कंचनजंगा पर्वत की चढ़ाई कर चुकी हैं. उन्होंने 8,000 मीटर से ज्यादा ऊंची 5 चोटियों को भी फतह किया है.

Priyanka Mohite कौन हैं जिन्होंने फतह कर ली 8000 मीटर से ऊंची पांच चोटियां?

एक से बढ़कर एक रिकॉर्ड कायम कर चुकी हैं प्रियंका मोहिते.

Add DNA as a Preferred Source

डीएनए हिंदी: पर्वतारोही प्रियंका मोहिते (Priyanka Mohite) ने इतिहास रच दिया है. पश्चिमी महाराष्ट्र के सतारा की प्रियंका  गुरुवार को कंचनजंगा पर्वत की चढ़ाई करने के बाद 8,000 मीटर से ज्यादा ऊंची पांच चोटियों को फतह करने वाली पहली भारतीय महिला बन गई हैं.

प्रियंका मोहिते के नाम एक से बढ़कर एक रिकॉर्ड दर्ज हैं. प्रियंका मोहिते  ने शाम 4.52 बजे दुनिया की तीसरी सबसे ऊंची चोटी कंचनजंगा का अपना अभियान पूरा कर लिया है. इस पर्वत की ऊंचाई 8,091 मीटर है. प्रियंका की उम्र महज 30 साल है.

कई पुरस्कारों से हो चुकी हैं सम्मानित

प्रियंका मोहिते को 2020 में तेनजिंग नार्गे एडवेंचर पुरस्कार से सम्मानित किया गया था. उन्होंने अप्रैल 2021 में माउंट अन्नपूर्णा चोटी को फतह किया था जो दुनिया की 10वीं सबसे ऊंची चोटी है. इसकी ऊंचाई  8,091 मीटर है. 

Tajinder Pal Singh Bagga केस की याचिका पर पंजाब-हरियाणा HC ने टाली सुनवाई

कई रिकॉर्ड बना चुकी हैं प्रियंका

 8,000 मीटर से ज्यादा की ऊंचाइयों की 5 चोटियों को फतह करने वाली वह पहली भारतीय महिला पर्वतारोही बन गई हैं. प्रियंका मोहिते दुनिया की सबसे ऊंची चोटी माउंट एवरेस्ट को भी फतह कर चुकी हैं.

इन पर्वतों पर भी लहरा चुकी हैं तिरंगा

माउंट एरेस्ट की ऊंचाई 8,849 मीटर है. वह माउंट ल्होत्से को भी फतह कर चुकी है. इस पर्वत की ऊंचाई 8,516 मीटर है. 30 साल की उम्र में ही प्रियंका मोहिते 8,485 मीटर की ऊंचाई वाले माउंट मकालू को भी फतह कर चुकी हैं. वह 5,895 मीटर ऊंचाई वाले माउंट किलिमंजारो की भी चढ़ाई कर चुकी हैं.

Covid: चीन की कोविड पॉलिसी के आलोचकों पर भड़के राष्ट्रपति शी जिनपिंग, दे डाली ये बड़ी चेतावनी 

बचपन से ही पर्वतारोही बनना चाहती थीं प्रियंका

प्रियंका मोहिते को हमेशा से ही पर्वतों पर चढ़ना पसंद था. टीन एज में ही उन्होंने पर्वतों की चढ़ाई शुरू कर दी थी. वह इसी उम्र में महाराष्ट्र के सह्याद्रि पर्वतमाला की चढ़ाई कर ली थी. 2012 में उन्होंने हिमालय रेंज के गढ़वाल डिवीजन में आने वाले बंदरपंच पर्वत की चढ़ाई की थी. 

गूगल पर हमारे पेज को फॉलो करने के लिए यहां क्लिक करें. हमसे जुड़ने के लिए हमारे फेसबुक पेज पर आएं और डीएनए हिंदी को ट्विटर पर फॉलो करें.

Read More
Advertisement
Advertisement
Advertisement