Advertisement

Chief Election Commissioner: जानिए कौन हैं देश के नए मुख्य चुनाव आयुक्त राजीव कुमार

CEC Rajiv Kumar: राजीव कुमार को देश के चुनाव आयोग का मुख्य आयुक्त नियुक्त किया है. वह सुशील चंद्रा की जगह 15 मई को पदभार संभालेंगे.

Chief Election Commissioner: जानिए कौन हैं देश के नए मुख्य चुनाव आयुक्त राजीव कुमार

चुनाव आयोग के चीफ कमिश्नर बनेंगे राजीव कुमार

Add DNA as a Preferred Source

डीएनए हिंदी: केंद्रीय चुनाव आयोग के नए चीफ कमिश्नर के तौर पर राजीव कुमार (Rajiv Kumar) को तैनात किया गया है. राजीव कुमार 15 मई को चुनाव आयोग (Election Commission) के मुख्य आयुक्त पद का कार्यभार ग्रहण करेंगे. राजीव कुमार, वर्तमान मुख्य चुनाव आयुक्त सुशील चंद्रा (Sushil Chandra) की जगह लेंगे. देश के कानून मंत्री किरेन रिजीजू ने ट्वीट करके राजीव कुमार की नियुक्ति की पुष्टि की है.  

किरेन रिजीजू ने अपनी ट्वीट में लिखा, 'संविधान के अनुच्छेद 324 के खंड (2) के मुताबिक, राष्ट्रपति ने राजीव कुमार को 15 मई 2022 से मुख्य चुनाव आयुक्त के रूप में नियुक्त किया है. राजीव कुमार को मेरी शुभकामनाएं.' इसी के साथ यह भी बताया गया है कि वर्तमान चुनाव आयुक्त सुशील चंद्रा का कार्यकाल शनिवार यानी 14 मई 2022 को खत्म हो रहा है. 

यह भी पढ़ें- Taj Mahal विवाद: याचिकाकर्ता को हाई कोर्ट ने फटकारा- पहले जानकारी जुटाओ, पीएचडी करो, फिर आना

कौन हैं CEC Rajiv Kumar?
केंद्रीय चुनाव आयोग के चीफ कमिश्नर बनने जा रहे राजीव कुमार 1984 बैच के प्रशासनिक अधिकारी हैं. चुनाव आयोग में उनकी नियुक्ति 1 सितंबर 2020 को हुई थी. इससे पहले, वह उद्यम चयन बोर्ड के चेयरमैन थे. वह बिहार/झारखंड काडर के अधिकारी हैं. इससे पहले उन्होंने कई अहम मंत्रालयों और विभागों में भी काम किया है.

यह भी पढ़ें- Aramco ने Apple को छोड़ा पीछे, बनी दुनिया की सबसे मूल्यवान कंपनी

राजीव कुमार का जन्म 19 फरवरी 1960 का हुआ था. बीएससी, एलएलबी, पीजीडीएम और पब्लिक पॉलिसी में एमए की डिग्री हासिल की है. वह सरकार के लिए 36 वर्षों से काम कर रहे हैं. इस दौरान उन्होंने मानव संसाधन विकास मंत्रालय और वित्त मंत्रालय के अलावा सामाजिक क्षेत्र, पर्यावरण, बैंकिंग और केंद्र और राज्य सरकारों के अलग-अलग विभागों के लिए काम कर चुके हैं. 

गूगल पर हमारे पेज को फॉलो करने के लिए यहां क्लिक करें. हमसे जुड़ने के लिए हमारे फेसबुक पेज पर आएं और डीएनए हिंदी को ट्विटर पर फॉलो करें.

Read More
Advertisement
Advertisement
Advertisement