Advertisement

कौन है सोनू लंगड़ा? जिसकी यूपी से गिरफ्तारी, दिल्ली पुलिस के लिए बनी बड़ी कामयाबी?

दिल्ली पुलिस को बड़ी कामयाबी हासिल हुई है. पुलिस ने लगभग आठ सालों से फरार चल रहे नेशनल लेवल के पूर्व पहलवान सोनू लंगड़ा को दबोच लिया है. रोड एक्सीडेंट में अपनी टांग गंवाने के बाद जरायम की दुनिया में एंट्री लेने वाले सोने की ये गिरफ़्तारी यूपी के बागपत से हुई है.

Latest News
कौन है सोनू लंगड़ा? जिसकी यूपी से गिरफ्तारी, दिल्ली पुलिस के लिए बनी बड़ी कामयाबी?
Add DNA as a Preferred Source

क्रिमिनल केसेस पर फ़ौरन एक्शन लेने के लिए मशहूर दिल्ली पुलिस को बड़ी कामयाबी हासिल हुई है. पुलिस ने लगभग आठ सालों से फरार चल रहे नेशनल लेवल के पूर्व पहलवान सोनू लंगड़ा को दबोच लिया है. एक रोड एक्सीडेंट में अपनी टांग गंवाने के बाद जरायम की दुनिया में एंट्री लेने वाले सोने की ये गिरफ़्तारी यूपी के बागपत से हुई है. सोनू के मामले में दिलचस्प ये है कि वो कोई छोटा मोटा अपराधी नहीं था. उसपर हत्या, अपहरण, रेप और एससी/ एसटी एक्ट के तहत कई केस दर्ज हैं. इसके अलावा सोनू गुजरे आठ सालों से शराब और अवैध हथियारों की तस्करी में भी शामिल था. 

बताया जा रहा है कि दिल्ली पुलिस गुजरे 8 सालों से 32 साल के सोनू की तलाश में थी. इसी क्रम में उसे ये सुचना मिली कि कभी पहलवान रह चुका और वर्तमान में कुख्यात अपराधी सोनू बागपत स्थित अपने पैतृक गांव में है.  पुलिस ने भी इस सूचना को गंभीरता से लिया और बीते दिन ही सोनू को गिरफ्तार किया. 

पुलिस के मुताबिक सोनू अवैध हथियारों की तस्करी करने वाले गिरोहों से जुड़ गया और धीरे-धीरे शराब की तस्करी और अपराधी गिरोहों को हथियार सप्लाई करने लगा. बागपत में रहते हुए वह खेती-बाड़ी करता था और किसी को उसपर शक न हो इसलिए वो सामान्य गांव वालों की तरह रहता था.  

बताया जा रहा है कि सोनू की यह गिरफ़्तारी 6 अप्रैल 2016 को एक केबल ऑपरेटर की हत्या के संबंध में हुई. तब दिल्ली पुलिस को यह सूचना मिली थी कि आरोपी राहुल उर्फ सनी और विकास उर्फ विक्की रोहिणी इलाके में बदले की कार्रवाई की योजना बना रहे हैं. दोनों को हथियारों के साथ गिरफ्तार किया गया और पूछताछ में उन्होंने बताया कि उन्हें ये हथियार सोनू लंगड़ा नाम के व्यक्ति ने मुहैया कराए थे.

सोनू हथियारों की तस्करी कर रहा है, इस सूचना को पुलिस ने भी गंभीरता से लिया और सोनू की तलाश शुरू की. चूंकि हर बार सोनू पुलिस से बचने में कामयाब ही जाता था इसलिए कोर्ट ने 29 जून 2017 को उसे प्रोक्लेम्ड ऑफेंडर घोषित कर दिया था. 

कितना खतरनाक अपराधी था सोनू 

सोनू की गिरफ़्तारी को एक बड़ी कामयाबी बताते हुए दिल्ली पुलिस की डीसीपी (क्राइम) अपूर्वा गुप्ता ने कहा है कि, सोनू हत्या, रेप, डकैती, अपहरण और एससी/एसटी एक्ट जैसी गंभीर धाराओं में वांछित रहा है. उसके खिलाफ उत्तर प्रदेश के कई थानों में केस दर्ज हैं. पुलिस ने यह भी बताया कि सोनू स्थानीय गैंगों से जुड़कर अवैध हथियारों की सप्लाई करता रहा और शराब तस्करी में भी शामिल रहा.

सोनू पहलवान से अपराधी कैसे बना पूछताछ में उसने रोचक तथ्य दिए हैं.  सोनू ने बताया कि एक्सीडेंट के बाद जीवन मुश्किल हो गया था. परिवार को चलाने के लिए उसने जरायम की दुनिया का सहारा लिया.

Read More
Advertisement
Advertisement
Advertisement