भारत
भारतीय सेना के नए सेना प्रमुख का चयन हो चुका है, भारत सरकार ने लेफ्टिनेंट जनरल धीरज सेठ को अगला सेना प्रमुख नियुक्त किया है. जनरल उपेंद्र द्विवेदी का कार्यकाल 30 जून 2026 को खत्म हो रहा है. इसके बाद नए आर्मी चीफ लेफ्टिनेंट जनरल धीरज सेठ देश के अगले नए थल सेना प्रमुख (COAS) के रूप में कमान संभालेंगे.
Who is New Army Chief Lt. General Dhiraj Seth: भारतीय सेना के नए सेना प्रमुख (Army Chief) का चयन हो चुका है, भारत सरकार ने लेफ्टिनेंट जनरल धीरज सेठ (Lt. Gen. Dhiraj Seth) को अगला सेना प्रमुख नियुक्त किया है. वह वर्तमान सेना प्रमुख जनरल उपेंद्र द्विवेदी (PVSM, AVSM) की जगह लेंगे. बता दें कि जनरल उपेंद्र द्विवेदी का कार्यकाल 30 जून 2026 को खत्म हो रहा है. इसके बाद नए आर्मी चीफ लेफ्टिनेंट जनरल धीरज सेठ (PVSM, UYSM, AVSM) देश के अगले नए थल सेना प्रमुख (COAS) के रूप में कमान संभालेंगे.
वर्तमान में भारत के 49वें उप सेना प्रमुख (Vice Chief of the Army Staff) के रूप में अपनी सेवाएं दे रहे लेफ्टिनेंट जनरल सेठ 30 जून को भारत के 31वें सेना प्रमुख के रूप में पद भार ग्रहण करेंगे. उनका कार्यकाल 31 अगस्त 2028 तक रहेगा. आइए जानते हैं लेफ्टिनेंट जनरल धीरज सेठ का यहां तक का सफर कैसा रहा...
लेफ्टिनेंट जनरल धीरज सेठ के पिता लेफ्टिनेंट जनरल कृष्ण मोहन सेठ भारतीय सेना में एडजुटेंट जनरल जैसे महत्वपूर्ण पद पर रह चुके हैं, वह सैन्य परिवार से आते हैं. धीरज सेठ ने अपनी प्रारंभिक सैन्य शिक्षा National Defence Academy- NDA से प्राप्त की, फिर उन्होंने Indian Military Academy से प्रशिक्षण लेकर दिसंबर 1986 में आर्मर्ड कॉर्प्स में कमीशन प्राप्त किया. लगभग चार दशक लंबे सैन्य करियर में उन्होंने कई महत्वपूर्ण जिम्मेदारियां संभाली हैं.
40 साल के सैन्य अनुभव, काउंटर-इंसर्जेंसी अभियानों, स्ट्राइक फॉर्मेशन की कमान, रणनीतिक नेतृत्व और सेना के आधुनिकीकरण में योगदान के कारण धीरज सेठ को भारतीय सेना के सबसे अनुभवी अधिकारियों में से एक माना जाता है, अब उन्हें देश की सबसे बड़ी सैन्य शक्ति की कमान सौंपी गई है.
यह भी पढ़ें: Indian Army: भारतीय सेना की किस रेजिमेंट के पास हैं ब्रह्मोस और पिनाका जैसे विनाशक हथियार?
लेफ्टिनेंट जनरल धीरज सेठ ने सेना में विभिन्न स्तरों पर नेतृत्व किया है..
- लेफ्टिनेंट जनरल धीरज सेठ ने आर्मर्ड रेजिमेंट की कमान संभाली
- उन्होंने आर्मर्ड ब्रिगेड का नेतृत्व किया
- जम्मू-कश्मीर में काउंटर-इंसर्जेंसी फोर्स का नेतृत्व किया
- XXI (सुदर्शन चक्र) कोर की कमान संभाली
- दिल्ली एरिया के जनरल ऑफिसर कमांडिंग रहे
- दक्षिण-पश्चिमी कमान के जीओसी-इन-सी रहे
- दक्षिणी कमान के जीओसी-इन-सी रहे
- अप्रैल 2026 में उन्होंने उप-सेना प्रमुख (Vice Chief of Army Staff) की कमान संभाली
इसके अलावा लेफ्टिनेंट जनरल धीरज सेठ को यह सम्मान भी प्राप्त है कि उन्होंने भारतीय सेना की दो ऑपरेशनल कमानों का नेतृत्व किया. इस दौरान उन्होंने लगभग ढाई सालों तक महत्वपूर्ण सैन्य क्षेत्रों की रणनीतिक निगरानी की.
बता दें कि लेफ्टिनेंट जनरल धीरज सेठ को उनके उत्कृष्ट सैन्य योगदान के लिए कई पुरस्कार और सम्मान भी मिले, जिनमें शामिल हैं...
अपनी राय और अपने इलाके की खबर देने के लिए जुड़ें हमारे गूगल, फेसबुक, x, इंस्टाग्राम, यूट्यूब और वॉट्सऐप कम्युनिटी से.