Advertisement

कौन हैं Anjali Raghav? जिनके साथ Live Show के दौरान पवन सिंह ने कर दी भद्दी हरकत... वीडियो देख भड़के लोग

Who Is Anjali Raghav: सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहे इस वीडियो में पवन सिंह अपनी को-स्टार अंजलि राघव के साथ नजर आ रहे हैं. इस वीडियो में पवन सिंह को-स्टार अंजली राघव के साथ बेतुकी हरकत करते नजर आ रहे हैं, जिसकी वजह से सोशल मीडिया पर उनकी जमकर किरकिरी हो रही है.

Latest News
कौन हैं Anjali Raghav? जिनके साथ Live Show के दौरान पवन सिंह ने कर दी भद्दी हरकत... वीडियो देख भड़के लोग

Pawan Singh, Anjali Raghav, Pawan Singh Controversy,

Add DNA as a Preferred Source

Pawan Singh And Anjali Raghav: भोजपुरी फिल्मों के स्टार पवन सिंह अक्सर सुर्खियों में बने रहते हैं, हालांकि इस बार वजह कोई गाना, फिल्म या किसी से विवाद नहीं बल्कि उनका वायरल वीडियो है. सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहे इस वीडियो में पवन सिंह अपनी को-स्टार अंजलि राघव के साथ नजर आ रहे हैं.

दोनों ने सफेद रंग का आउटफिट पहन रखा है और स्टेज पर एक इवेंट में मौजूद थे. इस वीडियो में पवन सिंह को-स्टार अंजली राघव के साथ बेतुकी हरकत करते नजर आ रहे हैं, जिसकी वजह से सोशल मीडिया पर उनकी जमकर किरकिरी हो रही है.

सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है वीडियो

वीडियो में नजर आ रहा है कि अंजलि माइक पर कुछ कह रही होती हैं, वहीं पवन सिंह उनके पास खड़े थे. लेकिन अचानक पवन अंजलि की कमर पर हाथ रखते हैं और कहते हैं कि कुछ लगा है यहां, थोड़ा हाथ हटाओ.

सोशल  मीडिया पर भड़के लोग 

इसको लेकर पवन सिंह को सोशल मीडिया पर जमकर ट्रोल किया जा रहा है, कई लोगों ने उन्हें 'चीप' तक कह दिया, कुछ लोग कह रहे हैं ऐसी हरकतें बिल्कुल शोभा नहीं देतीं. हालांकि अभी तक पवन सिंह की तरफ से इस विवाद पर कोई बयान सामने नहीं आया है. लेकिन ये साफ है कि इस वीडियो ने उन्हें एक बार फिर विवादों के घेरे में ले आया है.  

नए गाने में दिखे साथ

पवन सिंह हाल ही में आए अपने नए गाने ‘सईयां सेवा करे’ में अंजलि राघव के साथ नजर आ रहे हैं,  दोनों ने गाने के एल्बम में पति-पत्नी का किरदार फिल्माया है और इसमें पति यानी पवन सिंह अपनी ऑन-स्क्रीन पत्नी की तारीफ करते नहीं थकते. 

अपनी राय और अपने इलाके की खबर देने के लिए जुड़ें हमारे गूगलफेसबुकx,   इंस्टाग्रामयूट्यूब और वॉट्सऐप कम्युनिटी से.

Read More
Advertisement
Advertisement
Advertisement