Advertisement

कौन हैं Batool Begum जिन्हें अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर राष्ट्रपति कोविंद ने किया सम्मानित

नारी शक्ति पुरस्कार व्यक्तियों और संस्थानों द्वारा किए जाने वाले उल्लेखनीय योगदान के लिए महिला और बाल विकास मंत्रालय की पहल के तहत दिया जाता है.

कौन हैं Batool Begum जिन्हें अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर राष्ट्रपति कोविंद ने किया सम्मानित

Batool Begum President kovind photo

Add DNA as a Preferred Source

डीएनए हिंदी: राष्ट्रपति Ramnath Kovind ने अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के मौके पर Batool Begum को नारि शक्ति पुरस्कार से सम्मानित किया. यह पुरस्कार उन्हें भारतीय लोक संगीत को अंतर्राष्ट्रीय मंच पर  ले जाने और पहचान दिलवाने के लिए दिया गया. 

कौन हैं बतूल बेगम ?

अगर आप बतूल बेगम के नाम से अनजान हैं तो बता दें कि वह जयपुर की रहने वाली हैं और मांड और भजन लोक गीत उनकी खासियत है. राजस्थानी लोक संगीत के मामले में कोई उनके करीब भी नहीं आ सकता. इनके प्रोग्राम केवल देश ही नहीं विदेशों में भी होते हैं और यह बड़े-बड़े मंच पर भारत की शान बनकर शामिल हो चुकी हैं.

नारी शक्ति पुरस्कार व्यक्तियों और संस्थानों द्वारा किए जाने वाले उल्लेखनीय योगदान को सम्मानित करने के लिए महिला और बाल विकास मंत्रालय की पहल के तहत दिए जाते हैं. कोविड-19 महामारी के चलते 2020 का पुरस्कार समारोह 2021 में आयोजित नहीं हो पाया था. साल 2020 के लिये नारी शक्ति पुरस्कार विजेताओं में उद्यमशीलता, कृषि, नवोन्मेष, सामाजिक कार्य, कला, दस्तकारी, एसटीईएमएम (विज्ञान, प्रौद्योगिकी, इंजीनियरिंग, चिकित्सा और गणित) और वन्यजीव संरक्षण क्षेत्र में काम करने वाली महिलाएं शामिल हैं.

ये भी पढ़ें:

1- Weather Alert: दिल्लीवासियों को अगले 6 दिन में सताने लगेगी गर्मी

2- CNG Prices: IGL ने दिल्ली एनसीआर में बढ़ाए सीएनजी के दाम, मंगलवार से होंगे लागू

Read More
Advertisement
Advertisement
Advertisement