Advertisement

कौन था इंदौर का राजा रघुवंशी, जिसके एक वीडियो से सुर्खियों में आया है मेघालय और वहां पर्यटकों की सुरक्षा

इंदौर के व्यापारी राजा और उनकी पत्नी सोनम अपने हनीमून के लिए मेघालय गए थे. जहां तीन दिन बाद ही कपल रहस्यमय परिस्थितियों में लापता हो गया. बाद में एक खाई के पास राजा का शव बरामद हुआ जिसने तमाम सवाल खड़े कर दिए हैं.

Latest News
कौन था इंदौर का राजा रघुवंशी, जिसके एक वीडियो से सुर्खियों में आया है मेघालय और वहां पर्यटकों की सुरक्षा
Add DNA as a Preferred Source

मेघालय में पत्नी संग हनीमून मनाने गए इंदौर के राजा रघुवंशी की मौत के मामले ने सुर्खियों का बाजार गर्म किया हुआ है. घटना के बाद से ही ऐसे तमाम खुलासे हो चुके हैं. जिन्हें देखते हुए स्वतः इस बात की पुष्टि हो जाती है कि मामला बिलकुल भी वैसा नहीं है, जैसा इसे दिखाने का प्रयास हो रहा है. घटना का फिर एक वीडियो सामने आया है जो उस खाई का है जहां से राजा का शव बरामद हुआ था.

वीडियो को देखें तो मिलता है कि खाई में उतरने का कोई रास्ता नहीं है.  साथ ही वहां एक 4 फ़ीट ऊंची रेलिंग भी है जो ये बताने के लिए काफी है कि दाल में कुछ काला नहीं, बल्कि इस मामले के अंतर्गत पूरी की पूरी दाल ही काली है. 

किसी मिस्ट्री की तरह देखा जा रहा राजा रघुवंशी की मौत का मामला इस लिए भी अपने आप में सवाल खड़े करता हुआ नजर आ रहा है क्योंकि जिस खाई से उसकी लाश बरामद हुई है, वहां उतरने का कोई रास्ता नहीं है. साथ ही मौका ए वारदात पर 4 फ़ीट की रेलिंग को देखते हुए कहा भी यही जा रहा है कि पहले हत्या हुई फिर शव को वहां लेकर फेंका गया. 

कौन था राजा रघुवंशी? क्या हुआ उसके साथ 

ध्यन रहे कि इंदौर के व्यापारी राजा और उनकी पत्नी सोनम अपने हनीमून के लिए मेघालय गए थे. जहां तीन दिन बाद ही कपल रहस्यमय परिस्थितियों में लापता हो गया.  बाद में राजा के परिजन मेघालय पहुंचे और उन्होंने पुलिस की मदद ली.  पुलिस ने भी मामले में गंभीरता दिखाई और शव खोजने में कामयाबी हासिल की. राजा के शव की पहचान उसके हाथ में बने टैटू के आधार पर हुई. 

राजा की पोस्टमार्टम रिपोर्ट भी सामने आई है जिसमें खुलासा हुआ है कि उसपर बार बार कुल्हाड़ी से वार किया गया. 

हत्या क्यों  हुई इसका खुलासा हो ही जाएगा इस बीच एक स्थानीय गाइड ने दावा किया है कि राजा और सोनम रघुवंशी के साथ तीन अज्ञात पुरुष भी देखे गए थे. चूंकि सोनम अब भी गायब है इसलिए पुलिस मामले की जांच में जुटी है वहीं राजा के भाई ने मामले के मद्देनजर CBI जांच की मांग की है.  

कुल मिलकर जैसा ये मामला है, इसे देखते हुए इतना तो साफ़ है कि जैसे जैसे दिन आगे बढ़ेंगे इस मामले के अंतर्गत ऐसा बहुत कुछ निकलेगा जो चौंकाने वाला होगा.

Read More
Advertisement
Advertisement
Advertisement