Advertisement

आंध्र के गुंटूर में क्यों बनाया गया था Jinnah Tower, क्या चाहते हैं प्रदर्शनकारी?

Jinnah Tower: कुछ समय पहले भाजपा के नेता भी जिन्ना टावर का नाम बदलकर पूर्व राष्ट्रपति एपीजे अब्दुल कलाम पर रखने की मांग कर चुके हैं.

आंध्र के गुंटूर में क्यों बनाया गया था Jinnah Tower, क्या चाहते हैं प्रदर्शनकारी?

Image Credit- Twitter/ANI

Add DNA as a Preferred Source

डीएनए हिंदीः बुधवार को गणतंत्र दिवस के मौके पर आंध्र प्रदेश के गुंटूर में हिंदू वाहिनी के कुछ कार्यकर्ताओं ने एक मिनार नुमा स्मारक पर तिरंगा फरहाने की कोशिश की, जिसे पुलिस ने नाकाम कर दिया. इस इमारत का नाम 'जिन्ना टावर' है.

जिन्ना टावर पर लंबे समय से सियासत जारी है. हिंदू वाहिनी के कार्यकर्ताओं के अलावा भी कई और संगठन लंबे समय से इस टावर का नाम बदलने की मांग कर रहे हैं. बुधवार को जब हिंदू वाहिनी कार्यकर्ताओं ने इस टावर पर राष्ट्रीय ध्वज फहराने की कोशिश की तो पुलिस ने उन्हें हिरासत में ले लिया.

कब और क्यों बना था जिन्ना टावर

जिन्ना टावर (Jinnah Tower) आंध्र प्रदेश के गुंटूर शहर में 20 वीं शताब्दी बना एक ऐतिहासिक स्मारक है. टावर का नाम मुहम्मद अली जिन्ना के नाम पर रखा गया है, जो गुंटूर में महात्मा गांधी रोड पर बना हुआ है. इस टावर के निर्माण को लेकर दो अलग-अलग कहानियां हैं.

पढ़ें- यूपी चुनाव में जिन्ना की एंट्री, क्या बढ़ेंगी अखिलेश यादव की मुश्किलें?

कुछ लोग मानते हैं कि मोहम्मद अली जिन्ना के प्रतिनिधि जुदलियागुआत अली खान ने आजादी से पहले यहां का दौरा करने के बाद मुस्लिम लीग नेता के सम्मान के लिए यह टावर 1945 में बनवाया था. वहीं कुछ लोग महात्मा गांधी रोड पर जिन्ना टावर बनवाने के पीछे का उद्देश्य भारत और पाकिस्तान (India & Pakistan) के संबधों में सद्भाव के प्रतीक के रूप में बताते हैं.

टावर का नाम APJ अब्दुल कलाम पर रखने की मांग

कुछ समय पहले भाजपा के राष्ट्रीय सचिव वाई सत्य कुमार, तेलंगाना से भाजपा विधायक राजा सिंह और आंध्र प्रदेश भाजपा राज्य इकाई के प्रमुख सोमू वीराराजू ने भी जिन्ना टावर का नाम बदलने की मांग की थी. उन्होंने कहा था कि इस टावर का नाम बदलकर देश के पूर्व राष्ट्रपति एपीजे अब्दुल कलाम के नाम पर रखा जाए.

पढ़ें- UP Chunav 2022: ढाई महीने के कांट्रेक्ट पर UP आया है जिन्ना का भूत, Election तक यहां रहेगा: राकेश टिकैत

Read More
Advertisement
Advertisement
Advertisement