Advertisement

Operation Shield क्या है, जिसके तहत आज होगी छह राज्यों में Mock Drill, 5 पॉइंट्स में जान लीजिए सबकुछ

What is Operation Shield: पाकिस्तान को ऑपरेशन सिंदूर (Operation Sindoor) के तहत धूल चटाने के बाद केंद्र सरकार आज ऑपरेशन शील्ड (Operation Shield) चलाने जा रही है, जिसके तहत छह राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों में मॉक ड्रिल आयोजित होगी.

Latest News
Operation Shield क्या है, जिसके तहत आज होगी छह राज्यों में Mock Drill, 5 पॉइंट्स में जान लीजिए सबकुछ

Operation Sindoor के दौरान Black Out के कारण अंधेरे में डूबा Amritsar का स्वर्ण मंदिर (Golden Temple). (फोटो- PTI/File Pic)

Add DNA as a Preferred Source

What is Operation Shield: जम्मू-कश्मीर (Jammu and Kashmir) के पहलगाम आतंकी हमले (Pahalgam Terror Attack) का बदला लेने के लिए मई की शुरुआत में भारतीय सेना (Indian Army) ने ऑपरेशन सिंदूर (Operation Sindoor) चलाया था, जिसमें पाकिस्तानी सेना (Pakistan Army) और वहां ठिकाना बनाए आतंकी संगठनों (Pakistan Terror Organisation) को धूल चटा दी गई थी. पाकिस्तान के गिड़गिड़ाने पर सीजफायर (India-Pakistan Ceasefire) घोषित किया गया था. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (Narendra Modi) की सरकार अब ऑपरेशन शील्ड (Operation Shield) लेकर आई है, जिसके तहत आज यानी शनिवार (31 मई) को पाकिस्तान सीमा से सटे छह राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों में मॉक ड्रिल आयोजित की जाएगी. 

ऑपरेशन शील्ड किस तरह ऑपरेशन सिंदूर से अलग है? इसमें किस तरह की मॉक ड्रिल आयोजित की जा रही है? 5 पॉइंट्स में हम आपको सबकुछ बताने जा रहे हैं-

1. पहले जान लीजिए ऑपरेशन शील्ड क्या और ऑपरेशन सिंदूर से कैसे अलग है?
ऑपरेशन शील्ड पूरी तरह से ऑपरेशन सिंदूर से अलग है. दरअसल ऑपरेशन सिंदूर पाकिस्तान को सबक सिखाने के लिए चलाया गया था, जिसमें सीमा पार चुनिंदा ठिकानों पर एयर स्ट्राइक की गई थी. वह अटैक का ऑपरेशन था. इसके उलट ऑपरेशन शील्ड बचाव का कार्यक्रम है. दरअसल इसके तहत सिविल डिफेंस के लोग पाकिस्तान सीमा से सटे राज्यों के निवासियों को सीमा पार से होने वाली आर्टिलरी फायरिंग और अटैक में खुद को सुरक्षित रखने की ट्रेनिंग देंगे.

2. इन राज्यों में आयोजित होगी मॉक ड्रिल
मॉक ड्रिल का आयोजन पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, गुजरात के साथ ही केंद्र शासित प्रदेश जम्मू-कश्मीर और चंडीगढ़ में आयोजित की जाएगी. इससे पहले मॉक ड्रिल का आयोजन 29 मई को होना था, लेकिन कुछ प्रशासनिक कारणों से इसे स्थगित कर दिया गया था. केंद्रीय गृह मंत्रालय के निर्देश पर आयोजित मॉक ड्रिल में दुश्मन के फाइटर जेट्स, ड्रोन अटैक, मिसाइल अटैक आदि से बचाव की ट्रेनिंग दी जाएगी. साथ ही सीमावर्ती इलाकों में पाकिस्तान की तरफ से होने वाली आर्टिलरी फायरिंग के दौरान सुरक्षित रहने के भी तरीके सिखाए जाएंगे. इसमें स्थानीय प्रशासन, सिविल डिफेंस के लोग, NCC, NSS स्वयंसेवक और भारत स्काउट्स एंड गाइड्स कैडेट शामिल होंगे. 

3. पंजाब में मॉक ड्रिल के दौरान रहेगा ब्लैक आउट
पंजाब सरकार के प्रवक्ता के मुताबिक, मॉक ड्रिल के दौरान संवेदनशील नागरिक इलाकों में इमरजेंसी और जरूरी सेवाओं को छोड़कर बाकी जगह पूरी तरह ब्लैक आउट रहेगा. इस दौरान एयर रेड सायरन भी बजाया जाएगा. इस दूसरी सिविल डिफेंस एक्सरसाइज के आयोजन का निर्णय केंद्रीय गृह मंत्रालय ने सिविल डिफेंस रूल्स 1968 के सेक्शन-19 के तहत दी गई शक्तियों का इस्तेमाल करते हुए लिया है.

4. हरियाणा के 22 जिलों में आयोजित होगी ड्रिल
PTI के मुताबिक, हरियाणा सरकार के प्रवक्ता ने कहा कि मॉक ड्रिल का आयोजन राज्य के 22 जिलों में होगा. इसका मकसद राज्य की इमरजेंसी तैयारी और रिस्पॉन्स क्षमता को बढ़ाने के लिए किया जा रहा है. अधिकारियों ने कहा कि मॉक ड्रिल शाम 5 बजे शुरू होगी और इस दौरान एयर रेड से लेकर ड्रोन अटैक व युद्ध से जुड़ी अन्य घटनाओं की तैयारी की जाएगी. हरियाणा में रात 8 बजे से 8.15 बजे तक 15 मिनट का ब्लैकआउट रहेगा, जिसमें अस्पतालों, फायर स्टेशनों और पुलिस स्टेशनों जैसी जरूरी सेवाओं को छूट रहेगी.

5. राजस्थान के 41 जिलों में होगी मॉक ड्रिल
ANI के मुताबिक, राजस्तान के सभी 41 जिलों में मॉकड्रिल और ब्लैकआउट का आयोजन होगा. मुख्य सचिव ने इस दौरान 7 अलग-अलग तरह की घटनाओं का अभ्यास करने के निर्देश जारी किए हैं, जिनमें एयर फोर्स और सिविल डिफेंस कंट्रोल रूम्स के बीच हॉटलाइन शुरू करना भी शामिल है. गुजरात में भी शाम 5 बजे से मॉक ड्रिल शुरू की जाएगी.

अपनी राय और अपने इलाके की खबर देने के लिए हमारे गूगलफेसबुकxइंस्टाग्रामयूट्यूब और वॉट्सऐप कम्युनिटी से जुड़ें.

Read More
Advertisement
Advertisement
Advertisement