Advertisement

Bihar News: क्या है Mobile E-Voting, जो आज पहली बार बिहार में हो रही इस्तेमाल, कैसे करेगी काम, 5 पॉइंट्स में पढ़ें पूरी बात

Bihar News: वोटर्स को पोलिंग बूथ तक लाना चुनौती बनता जा रहा है. ऐसे में लगातार ऑनलाइन वोटिंग सुविधा की मांग उठ रही है. बिहार इसे लागू करने वाला देश का पहला राज्य बनने जा रहा है.

Latest News
Bihar News: क्या है Mobile E-Voting, जो आज पहली बार बिहार में हो रही इस्तेमाल, कैसे करेगी काम, 5 पॉइंट्स में पढ़ें पूरी बात
Add DNA as a Preferred Source

Bihar News: देश में चुनावी मतदान का दिन लोगों के लिए 'छुट्टी' का दिन बनता जा रहा है. इसके चलते लोगों को पोलिंग बूथ तक लाकर अपने मताधिकार का इस्तेमाल करने के लिए प्रेरित करना राजनीतिक दलों के लिए ही नहीं चुनाव आयोग के लिए भी चुनौती बन गया है. लगातार घट रहे वोट प्रतिशत को देखते हुए लंबे समय से देश में ऑनलाइन वोटिंग सुविधा की मांग उठ रही है ताकि लोग घर बैठे ही अपना वोट डाल सकें. देश में पहली बार बिहार ने इस दिशा में कदम बढ़ाया है. बिहार चुनावों में मोबाइल ई-वोटिंग सुविधा देने वाला देश का पहला राज्य बनने जा रहा है. बिहार राज्य निर्वाचन आयोग ने नगर निकाय चुनाव 2025 (Bihar Municipal Election 2025) के लिए मोबाइल ई-वोटिंग (Mobile E-Voting) की सुविधा दी है, जिसका मतदान शनिवार (28 जून) को यानी आज होगा. 

51 हजार वोटर्स करेंगे पहली बार इसका इस्तेमाल
बिहार के निर्वाचन आयुक्त दीपक प्रसाद के मुताबिक, अभी तक एस्टोनिया जैसे दुनिया के कुछ देशों में ही ई-वोटिंग की सुविधा है. भारत में पहली बार ई-वोटिंग का इस्तेमाल करने की सुविधा दी जा रही है, जिसके लिए कुल 51,157 वोटर्स ने रजिस्ट्रेशन कराया है. इनमें जिनमें 26,038 पुरुष और 25,117 महिला वोटर्स शामिल हैं. इन सभी का रजिस्ट्रेशन बिहार राज्य निर्वाचन आयोग के 10 से 22 जून तक एक खास कैंपेन चलाकर किया है. इन वोटर्स में सीनियर सिटीजन, गर्भवती महिलाएं, दिव्यांग, असाध्य रोग से ग्रसित मरीज और प्रवासी मजदूर शामिल हैं. यह सुविधा निर्वाचन प्रक्रिया में एडवांस इनोवेशंस के इस्तेमाल की कवायद को आगे बढ़ाते हुए दी जा रही है, जिसमें मोबाइल ऐप के जरिये लोग घर बैठे ही अपना वोट अपने ऐच्छिक उम्मीदवार के खाते में दर्ज करा पाएंगे. खास बात ये है कि पोलिंग बूथ पर वोटिंग सुबह 7 से शाम 5 बजे तक चलेगी, लेकिन मोबाइल ई-वोटिंग केवल सुबह 7 से दोपहर 1 बजे तक ही हो सकेगी.

दुबई-कतर से भी वोट डालने का रजिस्ट्रेशन
निर्वाचन आयोग के मुताबिक, इस नए तरीके से वोट डालने के लिए लोगों में बेहद उत्साह दिखा है. नगरपालिका चुनाव पटना, पूर्वी चंपारण, रोहतास, गया, बक्सर, बांका, सारण और सिवान में होने हैं, लेकिन ई-वोटिंग का सबसे ज्यादा पंजीकरण बक्सर में हुआ है. ई-वोटिंग के लिए दुबई-कतर में नौकरी कर रहे राज्य के नागरिकों ने भी रजिस्ट्रेशन कराया है यानी वे विदेश में बैठकर ही अपने वोट का इस्तेमाल कर पाएंगे.

खास ऐप डाउनलोड करके डाल सकेंगे वोट
ई-वोटिंग के लिए एक खास मोबाइल ऐप तैयार की गई है. नगरपालिका आम निर्वाचन 2025 के लिए 'ई-वोटिंग एसईसीबीएचआर (E-Voting SECBHR App) ऐप' और उप निर्वाचन के लिए 'ई-वोटिंग एसईसीबीआईएचआर (E-Voting SECBIHAR App) ऐप' का उपयोग किया जाएगा. इन ऐप को निर्वाचन आयोग के साथ मिलकर भारत सरकार के C-DAC (Centre for Development of Advanced Computing) ने तैयार किया है. इन ऐप के अलावा निर्वाचन आयोग की वेबसाइट के जरिये भी वोट डाला जा सकता है.

सिक्योरिटी का रखा गया है ध्यान, ऐसे करेगी ऐप काम
ई-वोटिंग ऐप के जरिये फर्जी वोटिंग नहीं हो सकती है, क्योंकि यह केवल रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर पर ही काम करेगी. एक मोबाइल नंबर पर अधिकतम दो वोट ही डाले जा सकते हैं. इसके अलावा ऐप में ब्लॉकचेन तकनीक, फेशियर रिकग्निशन, लाइव फेस स्कैनिंग जैसे एडवांस सिक्योरिटी फीचर्स भी हैं, जो वोटिंग को पारदर्शी बनाएंगे और पहचान की गड़बड़ी को रोकेंगे. ई-वोटिंग की प्रक्रिया पूरी तरह एंड-टू-एं एन्क्रिप्टेड है यानी उसे हैक नहीं किया जा सकता है.

ई-वोटिंग ऐप इस तरह करेगी काम

  • रजिस्टर्ड वोटर को मोबाइल ऐप डाउनलोड करने के बाद रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर से लॉगिन करना होगा.
  • लॉगिन करने के लिए OTP के जरिये पहचान प्रमाण अपलोड करके वोटर का वेरीफिकेशन कराया जाएगा. 
  • वेरीफिकेशन के बाद वोटर का लॉगिन होगा और फिर वह ऐप में दिए फीचर के जरिये वोट डाल पाएगा.
  • ई-वोटिंग ऐप केवल एंड्रायड मोबाइल पर काम करेगी, जिसमें 5.0 लॉलीपॉप से ऊपर का ऑपरेटिंग सिस्टम होना चाहिए.
  • मोबाइल में कम से कम 100 MB की इंटरनल मेमोरी और 2 GB रैम या उससे ज्यादा होना चाहिए.

अपनी राय और अपने इलाके की खबर देने के लिए हमारे गूगल, फेसबुक, x, इंस्टाग्राम, यूट्यूब और वॉट्सऐप कम्युनिटी से जुड़ें.

Read More
Advertisement
Advertisement
Advertisement