Advertisement

West Bengal Train Fire: सिलीगुड़ी से मालदा जा रही ट्रेन के इंजन में लगी भीषण आग, जानिए कैसे बचे यात्री

West Bengal Train Fire: ट्रेन के इंजन में आग लगने की यह घटना उस पश्चिम बंगाल के गाइसाल रेलवे स्टेशन पर हुई है. हालांकि ट्रेन ड्राइवर की सूझबूझ से सभी यात्री सुरक्षित नीचे उतार लिए गए हैं.

Latest News
West Bengal Train Fire: सिलीगुड़ी से मालदा जा रही ट्रेन के इंजन में लगी भीषण आग, जानिए कैसे बचे यात्री
Add DNA as a Preferred Source

West Bengal Train Fire: बेहद भयानक स्तर पर पहुंच रही गर्मी का असर अब वाहनों पर भी दिखाई देने लगा है. पश्चिम बंगाल में मंगलवार को एक यात्री ट्रेन के इंजन में अचानक आग लग गई है. सिलीगुड़ी से मालदा जा रही कोर्ट डेमू ट्रेन के इंजन में पहले तेजी से धुआं उठा, जो भयानक आग में बदल गई. ड्राइवर ने ट्रेन को तत्काल रोक दिया. ट्रेन में आग लगने की खबर से यात्रियों में भगदड़ मच गई. हालांकि सभी यात्रियों को सुरक्षित ट्रेन से नीचे निकाल लिया गया है. तत्काल इसकी जानकारी फायर ब्रिगेड को दी गई. फायर ब्रिगेड ने करीब 2 घंटे की मेहनत के बाद आग को बुझा लिया है. यात्रियों को दूसरी ट्रेन से भेजने की व्यवस्था की जा रही है. इंजन में आग लगने का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है.

ड्राइवर की सूझबूझ से बड़ा हादसा होने से बचा
MLFC डेमू ट्रेन नंबर 75720 रोजाना की तरह मंगलवार (20 मई) को सिलीगुड़ी से मालदा जा रही थी. दोपहर करीब 1.55 बजे ट्रेन जब उत्तरी दिनाजपुर जिले के गाइसाल स्टेशन पर पहुंची तभी उसके इंजन में भयानक काला धुआं उठना शुरू हो गया. स्टेशन से लोगों के शोर मचाने पर ड्राइवर का ध्यान उस धुएं पर गया. ड्राइवर ने तत्काल सूझबूझ दिखाते हुए ट्रेन को वहीं रोक दिया. तब तक इंजन में निकल रहा धुआं भयानक आग में बदल चुका था. ट्रेन रोक देने के कारण यह आग यात्री डिब्बों की तरफ नहीं फैल सकी. सभी यात्रियों को तत्काल ट्रेन से बाहर निकाल लिया गया.

क्या दिख रहा है वायरल वीडियो में
सोशल मीडिया पर अपलोड किए गए वीडियो में दिख रहा है कि ट्रेन के इंजन से भयानक काला धुआं निकल रहा है, जो बेहद तेज आग में तब्दील हो जाता है. एक अन्य वीडियो आग बुझने के बाद का है, जिसमें फायर ब्रिगेड के कर्मचारी इंजन पर पानी छिड़कते हुए दिख रहे हैं. इंजन के ड्राइवर केबिन के शीशे तेज आग के कारण चटके हुए हैं और पूरा इंजन आग से जलने के चलते काला पड़ा हुआ है.

फायर ब्रिगेड को डेढ़ घंटा लगा आग बुझाने में
फायर ब्रिगेड की टीम सूचना मिलते ही मौके पर पहुंच गई. फायर ब्रिगेड को इंजन की आग बुझाने में करीब डेढ़ घंटा लगा है. इंजन में आग लगने का कारण अभी स्पष्ट नहीं है. फायर ब्रिगेड कर्मचारियों का अनुमान है कि बेहद तेज गर्मी के कारण इंजन का कोई पार्ट हीटअप हो गया, जिससे इंजन में चल रहा डीजल उसके संपर्क में आ गया और आग लग गई. फिलहाल आग लगने के कारण की जांच जारी है.

अपनी राय और अपने इलाके की खबर देने के लिए हमारे गूगल, फेसबुक, x, इंस्टाग्राम, यूट्यूब और वॉट्सऐप कम्युनिटी से जुड़ें.

Read More
Advertisement
Advertisement
Advertisement