Advertisement

West Bengal: शुभेंदु के काफिले ने शख्स को कुचला, स्थानीय लोगों ने लगाया आरोप, जांच में जुटी पुलिस

स्थानीय लोगों का कहना है कि यह कार शुभेंदु अधिकारी की थी. लोगों में आक्रोश की लहर है. पुलिस छानबीन में जुटी है.

West Bengal: शुभेंदु के काफिले ने शख्स को कुचला, स्थानीय लोगों ने लगाया आरोप, जांच में जुटी पुलिस

हिंसा भड़कने के बाद स्थानीय लोगों ने रास्ते को ब्लॉक कर दिया था.

Add DNA as a Preferred Source

डीएनए हिंदी: पश्चिम बंगाल के पूर्वी मेदिनीपुर जिले के चांदीपुर गांव में एक बड़ा हादसा हुआ है. भारतीय जनता पार्टी (BJP) के नेता शुभेंदु अधिकारी के काफिले में शामिल एक गाड़ी की टक्कर से युवक की मौत हो गई है. स्थानीय लोगों का दावा है कि यह कार उन्हीं के काफिले की थी.

पुलिस अभी इस बात की पुष्टि नहीं कर पाई है कि उक्त वाहन नंदीग्राम के सांसद अधिकारी के काफिले में शामिल था या नहीं. दुर्घटना गुरुवार देर रात को हुई जिसके बाद स्थानीय लोगों ने एक घंटे से अधिक समय तक सड़क को जाम किया. 

स्थानीय लोगों ने आरोप लगाया कि दुर्घटना के बाद भी काफिला नहीं रुका. जिले के एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने कहा, 'मृतक शेख इसराफिल एक पेट्रोल पंप के पास राष्ट्रीय राजमार्ग पार कर रहा था, तभी रात करीब साढ़े दस बजे एक कार ने उसे टक्कर मार दी. उसे एक स्थानीय अस्पताल ले जाया गया जहां उसे मृत घोषित कर दिया गया.'

इसे भी पढ़ें- SCO बैठक में China के बदले सुर, LAC पर जिनपिंग को नजर आ रही शांति, पढ़ें कितना सच है यह दावा

क्या है पुलिस का रिएक्शन?

अधिकारी के मुताबिक, 'लोगों का दावा है कि यह कार शुभेंदु अधिकारी के काफिले का हिस्सा थी लेकिन हम अभी इस बात की पुष्टि नहीं कर पाए हैं.' अधिकारी या BJP के किसी अन्य नेता ने इस मुद्दे पर कोई टिप्पणी नहीं की. बताया जा रहा है कि राज्य विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष अधिकारी मोइना में पार्टी के एक कार्यक्रम से लौट रहे थे. (इनपुट: भाषा)

देश-दुनिया की ताज़ा खबरों Latest News पर अलग नज़रिया, अब हिंदी में Hindi News पढ़ने के लिए फ़ॉलो करें डीएनए हिंदी को गूगलफ़ेसबुकट्विटर और इंस्टाग्राम पर.

Read More
Advertisement
Advertisement
Advertisement