Advertisement

Weather Forecast: दिल्ली-NCR में गर्मी निकालेगी आज से पसीना, यूपी-बिहार में होगी झमाझम बारिश, पढ़ें मौसम का पूर्वानुमान

Weather Forecast: दिल्ली और उसके आसपास के इलाकों में मौसम विभाग ने आज से हीटवेव चलने की संभावना जताई है. हालांकि उत्तर प्रदेश के पूर्वी हिस्से से पश्चिम बंगाल तक तूफानी हवाओं के साथ बारिश होने के आसार हैं. राजस्थान में आज भी लू के थपेड़े झुलसाते रहेंगे.

Latest News
Weather Forecast: दिल्ली-NCR में गर्मी निकालेगी आज से पसीना, यूपी-बिहार में होगी झमाझम बारिश, पढ़ें मौसम का पूर्वानुमान
Add DNA as a Preferred Source

Weather Forecast: पिछले कई दिन से सुहाने मौसम का मजा ले रहे दिल्ली-NCR के लोगों को आज (5 जून) से लू के थपेड़े झेलने पड़ सककते हैं. भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने अनुमान (IMD Weather Today) लगाया है कि दिल्ली और उसके आसपास के इलाकों में आज से हीटवेव (Heat Wave) जैसे हालात बन सकते हैं. यह हालात पश्चिमी विक्षोभ का असर कमजोर पड़ने और राजस्थान में भयंकर हीटवेव की शुरुआत हो जाने के कारण बनने की संभावना है. हालांकि उत्तर प्रदेश के पूर्वी हिस्से, बिहार, झारखंड और पश्चिम बंगाल में अब भी अरब सागर से आ रही नमी का चक्रवाती प्रभाव दिख रहा है. इसके चलते इन राज्यों में तूफानी हवाओं के साथ बारिश होने की संभावना है. दक्षिण भारत में अब मानसून पूरी तरह सक्रिय हो चुका है. इसके चलते वहां और पूर्वोत्तर भारत में मूसलाधार बारिश होने के आसार हैं.

दिल्ली-NCR में 40 डिग्री के पार पहुंचेगा पारा
दिल्ली-NCR में पिछले कुछ दिन के दौरान झमाझम बारिश और धूल भरी आंधी के कारण मौसम में राहत रही है. इस बार 'नौतपा' भी बिना तपिश दिए ही निकल  गया है. जून में ही राजधानी में अब तक 17mm बारिश हो चुकी है. इसके लिए यहां अब तक पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय होने को जिम्मेदार माना जा रहा था. हालांकि अब इसका असर कम हो गया है. इसके चलते मौसम विभाग का अनुमान है कि दिल्ली-NCR मे गुरुवार (5 जून) से तापमान बढ़ना शुरू हो जाएगा और हीटवेव का प्रभाव (Heatwave Effect) देखने को मिल सकता है.

उत्तर-पश्चिमी हवाओं के कारण बदलेगा मौसम
अनुमान लगाया गया है कि बिना नमी वाली उत्तर-पश्चिमी हवाएं सक्रिय हो रही हैं. इसके चलते उत्तर-पश्चिम भारत में हवा से आर्द्रता तेजी से घट रही है और 5 जून को बादल गायब होकर आसमान साफ हो जाएगा. इसके चलते 6 जून से तीखी धूप इन इलाकों में अपना असर दिखाना शुरू करेगी. राजस्थान के कुछ इलाकों में यह असर दिखना शुरू भी हो गया है, जहां पारा 48 डिग्री सेल्सियस को छूने लगा है. अब पंजाब, हरियाणा, उत्तर प्रदेश, मध्य प्रदेश और दिल्ली में भी पारा तेजी से बढ़ना शुरू होगा. भीषण गर्मी के ये हालात 11 जून तक बने रह सकते हैं. हालांकि उसके बाद प्री-मानसूनी बारिश के आने की संभावना है, जिससे पारे में थोड़ी राहत मिलनी शुरू हो सकती है.

बिहार में चल सकती हैं 70 किमी की स्पीड से हवाएं
मौसम विभाग का अनुमान है कि पूर्वी उत्तर प्रदेश, बिहार, झारखंड और पश्चिम बंगाल समेत कई अन्‍य राज्‍यों में गुरुवार को 60 से 70 किलोमीटर प्रति घंटा की गति से तूफानी हवाएं चल सकती हैं. इन राज्यों में तूफानी हवाओं के साथ बारिश होने का भी अनुमान है. पिछले कई दिन से भारी बारिश के कारण बाढ़ के कहर से पूर्वोत्तर भारत जूझ रहा है. इस इलाके में आज भी कई जगह भारी बारिश होने की संभावना जताई गई है. हालांकि 6 जून से पूर्वोत्तर भारत में मौसम साफ होने की संभावना है, लेकिन हल्की से मध्यम दर्जे की बारिश अगले कुछ दिन चलती रहेगी. 

अपनी राय और अपने इलाके की खबर देने के लिए हमारे गूगलफेसबुकxइंस्टाग्रामयूट्यूब और वॉट्सऐप कम्युनिटी से जुड़ें.

Read More
Advertisement
Advertisement
Advertisement