Advertisement

Delhi Rain: दिल्ली-NCR में दिन भर सूरज ने झुलसाया, शाम को आंधी के बाद 'राहत' की बारिश से एयरपोर्ट पर आफत

Delhi Rain: दिल्ली और उससे सटे हुए उत्तर प्रदेश और हरियाणा के इलाकों में शनिवार को दोपहर बाद धूल भरी आंधियां और फिर हल्की बारिश से गर्मी घटी है. 

Latest News
Delhi Rain: दिल्ली-NCR में दिन भर सूरज ने झुलसाया, शाम को आंधी के बाद 'राहत' की बारिश से एयरपोर्ट पर आफत

Delhi Rain से पहले आंधी के कारण दिखा ऐसा नजारा. (Photo- ANI)

Add DNA as a Preferred Source

Delhi Rain: मौसम विभाग का अनुमान सही साबित हुआ है. शनिवार को दोपहर बाद अचानक दिल्ली-एनसीआर में मौसम पलट गया है. दिल्ली और उससे सटे उत्तर प्रदेश व हरियाणा के जिलों में पहले धूल भरी आंधियां चलीं और फिर उसके बाद कई जगह हल्की बारिश हुई है. इसके चलते दोपहर 3 बजे तक कड़कती धूप से झुलस रहे लोगों को अचानक राहत मिली है. तापमान में भी गिरावट दर्ज की गई है. हालांकि तापमान में भले ही लोगों को राहत मिली हो, लेकिन मौसम का मिजाज अचानक बदलने से दिल्ली एयरपोर्ट पर आफत आने जैसा माहौल रहा. एयरपोर्ट पर अचानक मौसम खराब होने के कारण 16 फ्लाइट्स को डायवर्ट करना पड़ा, जिससे अफरा-तफरी मची रही.

मौसम विभाग ने दे रखा था येलो अलर्ट

भारतीय मौसम विभाग (IMD) ने पहले ही शनिवार को दिल्ली-एनसीआर में धूलभरी आंधी चलने और बारिश होने की भविष्यवाणी की थी. IMD ने आंधी और बारिश का येलो अलर्ट भी जारी किया था. लगातार तीखी धूप और उमस से जूझ रहे लोगों को उस समय राहत मिली, जब मौसम विभाग की भविष्यवाणी सच हुई और पहले धूल भरी आंधियां चलीं और फिर हल्की बारिश ने कई जगह लोगों को भिगो दिया. आंधी चलने के दौरान सूरज के धूल में छिप जाने से आसमान पूरी तरह काला हो गया. कई जगह अचानक रात जैसी स्थिति महसूस होने लगी. 

रविवार को भी हो सकती है बारिश

मौसम विभाग ने शनिवार के साथ ही रविवार को भी बारिश होने का येलो अलर्ट जारी कर रखा है. पश्चिमी विक्षोभ के असर और स्थानीय फैक्टर्स के प्रभाव के कारण मौसम विभाग ने दो दिन बारिश होने और गर्मी में राहत मिलने के आसार जताए थे. 

बारिश के कारण घटा तापमान

दिल्ली में शुक्रवार को अधिकतम तापमान 39.4 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 21.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ था. सामान्य से तीन डिग्री अधिक तापमान के साथ शुक्रवार का दिन इस सीजन का सबसे गर्म दिन आंका गया था, लेकिन शनिवार की बारिश से इसमें राहत आने की उम्मीद है. शनिवार को शाम 6 बजे तक अधिकतम तापमान 38.02 और न्यूनतम तापमान 25.8 दर्ज किया गया है. हालांकि दोपहर 2.30 बजे तापमान 36.8 डिग्री सेल्सियस पर पहुंचने के बाद आंधी और बारिश के कारण शाम 6 बजे 30.2 डिग्री सेल्सियस पर आ चुका था. 

DNA हिंदी अब APP में आ चुका है. एप को अपने फोन पर लोड करने के लिए यहां क्लिक करें.

देश-दुनिया की Latest News, ख़बरों के पीछे का सच, जानकारी और अलग नज़रिया. अब हिंदी में Hindi News पढ़ने के लिए फ़ॉलो करें डीएनए हिंदी को गूगल, फ़ेसबुक, ट्विटर, इंस्टाग्राम और वॉट्सऐप पर.

Read More
Advertisement
Advertisement
Advertisement