Advertisement

Weather: इन राज्यों में गर्मी को लेकर IMD ने जारी किया अलर्ट, यहां बारिश का अनुमान

मौसम विभाग के मुताबिक अगले 7 दिनों में अधिकतम तापमान 35 से 38 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच सकता है.

Weather: इन राज्यों में गर्मी को लेकर IMD ने जारी किया अलर्ट, यहां बारिश का अनुमान

Weather

Add DNA as a Preferred Source

डीएनए हिंदी: गर्मी के मौसम के दस्तक देते ही तापमान में तेजी से वृद्धि शुरू हो गई है. इसे लेकर अब  भारतीय मौसम विभाग ने अगले कुछ दिनों के दौरान लू और हीट वेव की चेतावनी जारी की है. भारतीय मौसम विभाग ने हिमाचल प्रदेश समेत तमाम पहाड़ी इलाकों में भी हीट वेव  की आशंका जाहिर की है. इसके मुताबिक आने वाले दिनों में हिमाचल और गुजरात के कई इलाकों में हीट वेव का असर दिख सकता है. मौसम विभाग के मुताबिक अगले 7 दिनों में अधिकतम तापमान 35 से 38 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच सकता है.

इन इलाकों में लू की चेतावनी
दिल्ली समेत उत्तर भारत के कई राज्यों में तापमान में बढ़ोतरी की आशंका है. इसके अलावा गुजरात, महाराष्ट्र, मध्य प्रदेश और राजस्थान के कुछ इलाकों में आज भी लू चलने की संभावना है.

ये भी पढ़ें-  Court में सुनवाई के लिए पहुंचे भगवान शिव, जज साहब मिले नदारद

यहां बारिश की संभावना
मौसम विभाग के पूर्वानुमान के मुताबिक अगले चार दिनों के दौरान केरल, तमिलनाडु और कर्नाटक में तेज हवा के साथ कई इलाकों में बौछार पड़ने की संभावना है. इसके अलावा अरुणाचल प्रदेश, असम, मेघालय, नागालैंड, मणिपुर, मिजोरम और त्रिपुरा में बंगाल की खाड़ी से लेकर पूर्वोत्तर भारत तक तेज दक्षिण-पश्चिमी हवाओं की वजह से बारिश का पूर्वानुमान है. 28-30 मार्च तक जम्मू-कश्मीर और लद्दाख में भी बारिश का पूर्वानुमान है.

ये भी पढ़ें- IPL 2022: मिस्ट्री गर्ल के साथ नजर आए Aryan Khan, लोगों ने पूछा यह कौन है ?

गूगल पर हमारे पेज को फॉलो करने के लिए यहां क्लिक करें.

Read More
Advertisement
Advertisement
Advertisement