Advertisement

Weather Today: दिल्ली-एनसीआर में फिर बढ़ेगी गर्मी, Heatwave को लेकर IMD ने जारी किया अलर्ट

Heatwave Alert Today: पूरे उत्तर भारत में गर्मी लगातार बढ़ती जा रही है. कई राज्यों में लू की चेतावनी जारी की गई है.  

Weather Today: दिल्ली-एनसीआर में फिर बढ़ेगी गर्मी, Heatwave को लेकर IMD ने जारी किया अलर्ट

सांकेतिक तस्वीर

Add DNA as a Preferred Source

डीएनए हिंदीः दिल्ली-एनसीआर (Delhi-NCR Weather) समेत पूरे उत्तर भारत में गर्मी एक बार फिर बढ़ने लगी है. कुछ दिनों की राहत के बाद तापमान में तेजी से इजाफा होने लगा है. भीषण गर्मी के साथ लू भी अब लोगों को परेशान करने लगी है. मौसम विभाग (IMD) के मुताबिक उत्तर प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, हरियाणा और पंजाब में लू के थपेड़े लोगों को परेशान करेंगे. अगले 5 दिन तक दिल्ली और एनसीआर में हीटवेव (Heat Wave) की चेतावनी जारी की गई है.  

लगातार बढ़ रहा तापमान
पिछले कुछ दिनों से लोगों को लू से राहत मिली थी. अब तापमान फिर बढ़ने लगा है. दिल्ली में 9 मई को न्यूनतम तापमान 25 डिग्री और अधिकतम तापमान 41 डिग्री रह सकता है. मौसम विभाग ने आने वाले दिनों में इसके 44 डिग्री तक पहुंचने का अनुमान लगाया है. जयपुर और भोपाल में तापमान 42 डिग्री,  दिल्ली-चंडीगढ़ और गाजियाबाद में 41 डिग्री बना हुआ है. 

ये भी पढ़ेंः Cyclone Asani: आज भीषण चक्रवात में बदल जाएगा 'असानी', बंगाल-ओडिशा में अलर्ट जारी

मौसम विभाग ने जारी की चेतावनी
सफदरजंग मौसम केंद्र के मुताबिक 9 से 13 मई तक राजधानी दिल्ली में हीटवेव की स्थिति रहेगी. इस दौरान अधिकतम तापमान 43 या 44 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 24 से 28 डिग्री के बीच रहने की संभावना है. भारत मौसम विज्ञान विभाग ने चेतावनी दी है कि पिछले कुछ दिनों से राहत के बाद, आने वाले दिनों में महाराष्ट्र, विदर्भ, राजस्थान, हरियाणा, उत्तर प्रदेश, मध्य प्रदेश, विदर्भ और दिल्ली के कुछ हिस्सों में लू चलने की संभावना है. आईएमडी ने अगले तीन दिनों के दौरान उत्तर पश्चिमी और मध्य भारत के अधिकांश हिस्सों में अधिकतम तापमान में 2-4 डिग्री सेल्सियस की वृद्धि की भविष्यवाणी की है.

ये भी पढ़ेंः Gyanvapi Masjid के सर्वे में मिले दो स्वास्तिक के निशान, सिविल कोर्ट में सुनवाई आज

गूगल पर हमारे पेज को फॉलो करने के लिए यहां क्लिक करें. हमसे जुड़ने के लिए हमारे फेसबुक पेज पर आएं और डीएनए हिंदी को ट्विटर पर फॉलो करें.

Read More
Advertisement
Advertisement
Advertisement