Advertisement

Weather Update: दिल्ली एनसीआर में आज भी होगी बूंदाबांदी, IMD ने बताया कब से बढ़ेगी गर्मी

Delhi NCR Weather Update: दिल्ली एनसीआर में आज भी हल्की बारिश और तेज हवाएं चलने की संभावना है लेकिन शनिवार से मौसम बदल सकता है.

Weather Update: दिल्ली एनसीआर में आज भी होगी बूंदाबांदी, IMD ने बताया कब से बढ़ेगी गर्मी
Add DNA as a Preferred Source

डीएनए हिंदी: Delhi NCR Weather Update- राजधानी दिल्ली में पिछले हफ्ते से शुरू हुआ बारिश का दौर आज भी जारी रह सकता है. आज भी दिल्ली के कई इलाकों में हल्की बूंदाबांदी के साथ बारिश आंधी की संभावनाएं जताई गई हैं. जून की ठंडी शुरुआत होने के साथ ही अब लोगों को कल से गर्मी का बड़ा झटका लग सकता है क्योंकि मौसम विभाग का कहना है कि दिल्ली एनसीआर में शनिवार से मौसम पलट सकता है. ऐसे अधिकतम तापमान 40 डिग्री सेल्सियस से ज्यादा भी हो सकता है.

भारतीय मौसम विभाग के मुताबिक 1 जून को दिल्ली में अधिकतम तापमान 32.7 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया. जो सामान्य से 7 डिग्री सेल्सियस कम रहा. ऐसे में लोगों को भीषण गर्मी से जून के पहले दिन बड़ी राहत मिली थी. आज भी दिल्ली का तापमान सामान्य से कर रहने का अनुमान जताया गया है. 

यह भी पढ़ें- मणिपुर में लगातार हिंसा के बीच केंद्र ने बदला DGP, जानिए कौन हैं IPS राजीव सिंह और क्यों मिली उन्हें तैनाती

कैसा रहेगा आज का मौसम

आज के मौसम की बात करें तो दिल्ली NCR में आज आसमान में बादल छाए रहेंगे और हल्की बारिश  ( Delhi Rain) या बूंदाबांदी हो सकती है. ऐसे में दिल्ली वालों को आज भी गर्मी से राहत मिलेगी. भारत मौसम विज्ञान विभाग के मुताबिक 2 जून को दिल्ली में अधिकतम तापमान 35 डिग्री सेल्सियस रह सकता है, साथ ही न्यूनतम तापमान 24 डिग्री सेल्सियस तक रह सकता है. 

यह भी पढ़ें- जेल में कैद सजायाफ्ता मुख्तार अंसारी का अब भी खौफ? यहां नीलामी में बोली नहीं लगवा सका प्रशासन

कब वापस लौटेगी गर्मी 

मौसम विभाग के मुताबिक दिल्लीवालों को गर्मी से मिली राहत कल यानी शनिवार से खत्म हो सकती है क्योंकि पश्चिमी विक्षोभ की सक्रियता कम होने के चलते एक बार फिर गर्मी लौट सकती है. IMD के मुताबिक पांच जून को तापमान 41 डिग्री पर पहुंच सकता है. इसके बाद आने वाले दिन काफी गर्म होंगे और इस दौरान तापमान में लगातार इजाफा होगा. IMD का अनुमान है कि 7 जून को आंधी व हल्की बारिश हो सकती है लेकिन यह गर्मी में राहत देने में विफल हो सकती है.

देश-दुनिया की ताज़ा खबरों Latest News पर अलग नज़रिया, अब हिंदी में Hindi News पढ़ने के लिए फ़ॉलो करें डीएनए हिंदी को गूगलफ़ेसबुकट्विटर और इंस्टाग्राम पर.

Read More
Advertisement
Advertisement
Advertisement