Advertisement

Weather Update: दिल्ली में आज भी बरसेंगे बादल और गिरेगा पारा, IMD ने बारिश को लेकर जारी किया अलर्ट

Delhi NCR Weather Forecast: दिल्ली एनसीआर में बारिश के चलते तापमान सामान्य से काफी नीचे आ गया है जिसके चलते लोगों को भीषण गर्मी से राहत मिली है.

Weather Update: दिल्ली में आज भी बरसेंगे बादल और गिरेगा पारा, IMD ने बारिश को लेकर जारी किया अलर्ट

Delhi Weather Update

Add DNA as a Preferred Source

डीएनए हिंदी: दिल्ली-एनसीआर में पिछले कई दिनों से बादस बरस रहे हैं और अभी यह बारिश जारी रह सकती है. मौसम विभाग (IMD) का कहना है कि 6 जून तक पारा 40 डिग्री तक जाने के कोई आसार नहीं है. मौसम विभाग के मुताबिक आज और कल भी दिल्ली के अलग-अलग इलाकों में बारिश (Delhi NCR Rain) के साथ ही आंधी तूफान की संभावना है. इसके चलते तापमान में एक बार फिर गिरावट देखी जा सकती है. IMD ने गुरुवार को बारिश के अनुमान के चलते येलो अलर्ट जारी कर रखा है.

बुधवार की बात करें तो मौसम विभाग के अनुसार बीते दिन दिल्ली-एनसीआर का अधिकतम तापमान 31.8 डिग्री सेल्सियस रहा. यह सामान्य से 8 डिग्री सेल्सियस कम था. इसी तरह बारिश के चलते न्यूनतम तापमान भी काफी तेजी से नीचे आया है. बुधवार को दिल्ली एनसीआर का न्यूनतम तापमान 20.5 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया था.

यह भी पढ़ें- पांच दिन पहले महिला को मारकर खाने वाले आदमी की राजस्थान में मौत, कारण जानकर दंग रह जाएंगे आप

आज कैसा रहेगा मौसम

आज यानी गुरुवार के मौसम की बात करें तो मौसम विभाग द्वारा दिल्ली एनसीआर में आंधी और बारिश को लेकर येलो अलर्ट जारी किया गया है. इस दौरान अधिकतम तापमान 35 और न्यूनतम तापमान 20 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावनाएं जताई गई हैं. कुछ इसी तरह शुक्रवार को आंधी और बारिश हो सकती है. 

यह भी पढ़ें- 'सिग्नेचर ब्रिज' ने क्लियर किया वियना यूनिवर्सिटी टेस्ट, अब जल्द शुरू होगा ग्रेनो-नोएडा के बीच पृथला फ्लाईओवर

इस हफ्ते कैसा रहेगा मौसम 

बता दें कि शुक्रवार को भी अधिकतम तापमान 35 और न्यूनतम तापमान 22 डिग्री सेल्सियस रह सकता है. मौसम विभाग का कहना है कि इसके बाद मौसम शुष्क हो जाएगा और 3 जून से तापमान में बढ़ोतरी देखी जा सकती है. 3 से 6 जून के बीच अधिकतम तापमान 37 से 39 डिग्री सेल्सियस रह सकता है. वहीं न्यूनतम तापमान 23 से 25 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है. 

देश-दुनिया की ताज़ा खबरों Latest News पर अलग नज़रिया, अब हिंदी में Hindi News पढ़ने के लिए फ़ॉलो करें डीएनए हिंदी को गूगलफ़ेसबुकट्विटर और इंस्टाग्राम पर.

Read More
Advertisement
Advertisement
Advertisement