Advertisement

Weather Update: दिल्ली एनसीआर में आज हो सकती है बूंदाबांदी, भीषण गर्मी के बीच मिलेगी कुछ राहत

Delhi NCR Weather Forecast: मौसम विभाग का कहना है कि दिल्ली एनसीआर के लोगों को आज मौसम से कुछ राहत मिल सकती है. सोमवार को बादल छाए रहने के साथ ही बारिश की संभावनाएं जताईं गईं हैं.

Weather Update: दिल्ली एनसीआर में आज हो सकती है बूंदाबांदी, भीषण गर्मी के बीच मिलेगी कुछ राहत

Delhi NCR Weather Update

Add DNA as a Preferred Source

डीएनए हिंदी: दिल्ली एनसीआर में भीषण गर्मी ने लोगों को परेशान करना शुरू कर दिया है. पिछले सप्ताह 40 डिग्री तक पहुंच चुका पारा लोगों को हीटवेव का एहसास करा चुका है. इस बीच आज सप्ताह के पहले दिन सोमवार के अनुमानित मौसम को लेकर मौसम विभाग ने बताया है कि आज दिल्लीवासियों को भीषण गर्मी से कुछ राहत मिल सकती है. IMD का कहना है कि आज शाम तक दिल्ली एनसीआर के कुछ इलाकों में बारिश भी देखने को मिल सकती है.

IMD ने संभावनाएं जताईं हैं कि सोमवार और मंगलवार को आंशिक रूप से बादल छाए रहेंगे. कहीं-कहीं हल्की वर्षा या बूंदाबांदी हो सकती है, जिससे पारा कुछ नीचे जा सकता है और लोगों को पिछले कई दिनों की भीषण गर्मी से कुछ राहत मिल सकती है. 

'मिट्टी में मिले' माफिया अतीक और अशरफ, पत्नी भी नहीं देख पाई शक्ल, मर्डर केस में अब तक क्या-क्या हुआ?

आज के मौसम की बात करें तो दिल्ली एनसीआर में अधिकतम तापमान 39 डिग्री और न्यूनतम तापमान 22 डिग्री तक जा सकता है. इस दौरान लोगों को गर्मी से थोड़ी राहत मिल सकती है क्योंकि मौसम विभाग ने हल्की बूंदाबांदी के साथ ही बारिश की संभावनाएं जताई हैं. 

महाराष्ट्र: अवार्ड फंक्शन में हीट स्ट्रोक से अब तक 11 की मौत, 120 अस्पताल में भर्ती

पूरे सप्ताह के मौसम की बात करें तो मौसम विभाग का पूर्वानुमान है कि सोमवार को दिल्ली एनसीआर में बादल छाए रहने की संभावना है. मौसम विभाग के मुताबिक दिल्ली-एनसीआर में हल्की बारिश हो सकती है. वहीं मंगलवार, बुधवार और बृहस्पतिवार को तापमान में गिरावट के साथ गर्मी से राहत मिलने की संभावना है. इतना ही नहीं, शुक्रवार को अधिकतम तापमान एक बार फिर 37 डिग्री तक पहुंच सकता है. 

देश-दुनिया की ताज़ा खबरों Latest News पर अलग नज़रिया, अब हिंदी में Hindi News पढ़ने के लिए फ़ॉलो करें डीएनए हिंदी को गूगलफ़ेसबुकट्विटर और इंस्टाग्राम पर.

Read More
Advertisement
Advertisement
Advertisement