Advertisement

Weather Report: दिल्ली एनसीआर में पड़ने लगी भीषण गर्मी, IMD की चेतावनी 'अभी और चढ़ेगा पारा'

Today Weather Update: दिल्ली एनसीआर में पिछले कुछ दिनों में हुई बारिश से मिली राहत के बाद अब पारा एक बार फिर चढ़ने लगा है जिससे लोगों को भीषण गर्मी का सामना करना पड़ रहा है.

Weather Report: दिल्ली एनसीआर में पड़ने लगी भीषण गर्मी, IMD की चेतावनी 'अभी और चढ़ेगा पारा'

Delhi NCR Weather Update IMD Heatwave Prediction

Add DNA as a Preferred Source

डीएनए हिंदी: पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय होने के चलते मई के महीने में पिछले कुछ दिनों में काफी बारिश (Delhi Rain) देखने को मिली थी. इसके चलते लू के थपेड़े झेल रहे दिल्ली एनसीआर के निवासियों को भीषण गर्मी (Delhi NCR Heatwave) से राहत मिली थी लेकिन यह राहत अब खत्म हो चुकी है. दिल्ली एनसीआर (Delhi NCR Weather Update) में पिछले दो दिनों में सूरज की तपिश बढ़ी है और पारा तेज़ी से चढ़ा है जिसको लेकर मौसम विभाग यानी IMD का कहना है कि अभी दिल्ली एनसीआर के अंतर्गत आने वाले इलाकों का पारा और चढ़ने वाला है जिससे लोगों को भीषण गर्मी का सामना करना पड़ सकता है. 

गुरुवार के मौसम की बात करें तो दिल्ली एनसीआर के कई इलाकों में अधिकतम तापमान 40 डिग्री पार हो गया था. मौसम विभाग का कहना है कि आने वाले दिनों में गर्मी अभी और बढ़ेगी. आसमान साफ होने के चलते बृहस्पतिवार को सुबह ही सूरज निकल गया था और लोगों को सुबह से ही तेज़ गर्मी का एहसास होने लगा था. 

'अधिकारियों को कर्मों का फल भुगतना होगा', केजरीवाल की इस चेतावनी के बाद दिल्ली में ट्रांसफर शुरू, देखें लिस्ट

अब नहीं होगी बारिश 

अब आज के मौसम की बात करें तो मौसम विभाग का कहना है कि गुरुवार की तरह ही आज भी दिल्ली एनसीआर में लोगों को भीषण गर्मी और लू (Heatwave) का सामना करना पड़ सकता है क्यों अब पश्चिमी विक्षोभ पूरी तरह से बेअसर हो गया है जिसके चलते दिल्ली एनसीआर के इलाकों में बारिश के दूर-दूर तक कोई आसार नहीं हैं. 

असम में एक से ज्यादा शादी होंगी गैरकानूनी, सीएम हिमंत ने इस घोषणा के दो दिन बाद ही उठाया ऐसा कदम

कैसा रहेगा आज का मौसम 

मौसम विभाग शुक्रवार (Delhi NCR Today Weather) के मौसम को लेकर भविष्यवाणी की है कि आज आसमान साफ रहेगा और बारिश की कोई संभावना नहीं है. मौसम विभाग ने बताया है कि दिल्ली एनसीआर का अधिकतम तापमान 41 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच सकता है. वहीं न्यूनतम तापमान 27 डिग्री तक जाने की संभावनाएं जताई गई हैं.

देश-दुनिया की ताज़ा खबरों Latest News पर अलग नज़रिया, अब हिंदी में Hindi News पढ़ने के लिए फ़ॉलो करें डीएनए हिंदी को गूगलफ़ेसबुकट्विटर और इंस्टाग्राम पर.

Read More
Advertisement
Advertisement
Advertisement