Advertisement

Weather Forecast: अगले 7 दिन नहीं सताएगी गर्मी, कब होगी बारिश, पढ़िए मौसम विभाग की ताजा रिपोर्ट

Weather Report: देश में पिछले दो दिन से गर्मी को लेकर राहत की स्थिति है. मौसम विभाग का मानना है कि अगले 7 दिन भी लू नहीं चलेगी और मौसम 36 से 39 डिग्री सेल्सियस के बीच में रहेगा.

Weather Forecast: अगले 7 दिन नहीं सताएगी गर्मी, कब होगी बारिश, पढ़िए मौसम विभाग की ताजा रिपोर्ट

Weather Report

Add DNA as a Preferred Source

डीएनए हिंदी: Weather News- झुलसा देने वाली गर्मी के बाद पिछले दो दिन में यदि आप हल्की राहत महसूस कर रहे हैं तो भारतीय मौसम विभाग (Indian Meteorological Department) का लेटेस्ट मौसम अपडेट आपके ही लिए है. आपके लिए अच्छी खबर है कि अगले 7 दिन तक दोबारा झुलसाने वाली लू (Heat Wave) चलने के कोई आसार नहीं हैं. उल्टा तापमान में 1 से 2 डिग्री की गिरावट देखने को मिल सकती है. IMD के मुताबिक, शुक्रवार से देश के नॉर्थ-वेस्ट इलाके यानी जम्मू-कश्मीर से गोवा तक के इलाके में फिर से बारिश की बूंदें देखने को मिल सकती है. इससे पहले IMD ने अप्रैल से जून तक देश के अधिकांश हिस्सों में सामान्य से कहीं ज्यादा तापमान रहने का अलर्ट जारी किया था.

बुधवार से होगी कई इलाकों में बारिश, चलेगी आंधी

IMD के लेटेस्ट बुलेटिन में बुधवार से देश के कई हिस्सों में हल्की बारिश होने की संभावना जताई गई है. बुलेटिन के मुताबिक, बुधवार से देश के पश्चिमी हिमालयी क्षेत्र में बारिश होने के आसार बन रहे हैं, जबकि शुक्रवार से नॉर्थ-वेस्ट मैदानी इलाकों में बारिश होने की संभावना है. महाराष्ट्र, तेलंगाना और दक्षिणी मध्य प्रदेश के कई इलाकों में मंगलवार से गुरुवार के बीच तूफानी हवाएं चल सकती हैं. तटीय राज्यों तमिलनाडु और केरल में भी अगले 3 से 4 दिन तक बारिश की बूंदें भिगोएंगी. 24 अप्रैल यानी सोमवार से 30 अप्रैल तक देश में कहीं भी हीटवेव कंडीशन बनने के आसार नहीं हैं. 

पश्चिमी हिमालय में 26 से प्रभावी होगा पश्चिमी विक्षोभ

IMD के मुताबिक, देश में सोमवार को नॉर्थ-ईस्ट राजस्थान और उसके आसपास के इलाकों में पश्चिमी विक्षोभ का असर बनना शुरू हुआ है. इसके अलावा सेंट्रल मध्य प्रदेश के ऊपर चक्रवाती हवाएं बन रही हैं. इनके चलते मौसम में हल्का सा बदलाव देखने को मिल सकता है. पश्चिमी हिमालय में 26 अप्रैल से पश्चिमी विक्षोभ का असर बनेगा, जिससे बारिश होने के आसार हैं. ऊंचे पहाड़ी इलाकों में बर्फबारी भी हो सकती है.

दिल्ली, यूपी, पंजाब, हरियाणा, उत्तराखंड में बढ़ेगा-घटेगा तापमान

रिपोर्ट के मुताबिक, देश के नॉर्थ-वेस्ट इलाके (दिल्ली, जम्मू-कश्मीर, पंजाब, हिमाचल प्रदेश, हरियाणा, राजस्थान, उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड, मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, गुजरात, महाराष्ट्र और गोवा) में तापमान अगले 2 दिन के दौरान हल्का बढ़ेगा. हालांकि इसके बाद अगले कुछ दिन तक अधिकतम तापमान में 2 से 3 डिग्री सेल्सियस की गिरावट आ सकती है. 

देश-दुनिया की ताज़ा खबरों Latest News पर अलग नज़रिया, अब हिंदी में Hindi News पढ़ने के लिए फ़ॉलो करें डीएनए हिंदी को गूगल, फ़ेसबुक, ट्विटर और इंस्टाग्राम पर. 

Read More
Advertisement
Advertisement
Advertisement