Advertisement

Weather Alert: दिल्लीवासियों को अगले 6 दिन में सताने लगेगी गर्मी

मौसम विभाग के मुताबिक अगले एक हफ्ते में राजधानी दिल्ली का अधिकतम तापमान बढ़कर करीब 34 डिग्री तक पहुंच सकता है.

Weather Alert: दिल्लीवासियों को अगले 6 दिन में सताने लगेगी गर्मी
Add DNA as a Preferred Source

डीएनए हिंदी: देश की राजधानी दिल्ली (Delhi) में दिन के तापमान में वृद्धि देखी जा रही है, सोमवार को अधिकतम तापमान सामान्य से दो डिग्री अधिक 30.6 डिग्री सेल्सियस पहुंच गया है. भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने अगले छह दिनों में अधिकतम तापमान में बढ़ोतरी की भविष्यवाणी की है. इसके मुताबिक 13 मार्च को लगभग 32 डिग्री सेल्सियस और 14 मार्च तक 34 डिग्री सेल्सियस तक चढ़ने की संभावना है. 

आईएमडी ने कहा कि मंगलवार को अधिकतम तापमान भी 30 डिग्री रहने की संभावना है. इस महीने सोमवार तक अधिकतम तापमान 30 डिग्री सेल्सियस से नीचे बना हुआ था. इस बीच मंगलवार तड़के सुबह न्यूनतम तापमान 13.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया. आईएमडी के पूर्वानुमान ने संकेत दिया है कि 14 मार्च तक इसके बढ़कर लगभग 17 डिग्री सेल्सियस होने की संभावना है.

आईएमडी का अनुमान है कि महीने के पहले सात दिनों में न्यूनतम तापमान 16 डिग्री सेल्सियस से नीचे बना हुआ है. इस बीच मंगलवार को आंशिक रूप से बादल छाए रहने का अनुमान है. IMD के मुताबिक सुबह 8.30 बजे तापमान 16.6 डिग्री सेल्सियस रहा. शेष सप्ताह शुष्क रहने की संभावना है.

यह भी पढ़ें- Best Stocks: बजाज फाइनेंस और TVS मोटर्स दिलाएंगे फायदा, जानें कब करें ट्रेडिंग?

मौसम विभाग ने बताया है कि दिल्ली में सोमवार को हवा की गुणवत्ता 237 के एक्यूआई के साथ 'खराब' श्रेणी में थी. अगले तीन दिनों (8 से 10 मार्च) में अधिकतम तापमान और हवा की गति धीरे-धीरे बढ़ने की संभावनाएं जताई गई हैं और एक्यूआई में सुधार होने की संभावना है. 

यह भी पढ़ें- Russia-Ukraine Crisis: अब तक के निचले स्तर पर पहुंची रुपये की कीमतें, जानें क्या हैं इसके पीछे की वजह

(हमसे जुड़ने के लिए हमारे फेसबुक पेज पर आएं और डीएनए हिंदी को ट्विटर पर फॉलो करें)

Read More
Advertisement
Advertisement
Advertisement