भारत
इस साल कुल 86.60 प्रतिशत छात्रों ने कक्षा 10वीं की परीक्षा पास की है. परीक्षा में 693 नंबरों के साथ अर्नब घोरई और रौनक मंडल टॉपर बने हैं.
डीएनए हिंदी: पश्चिम बंगाल माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (WBBSE) ने आज सुबह 9 बजे 10वीं (माध्यमिक परीक्षा) का परीक्षा परिणाम जारी कर दिया है. छात्र आधिकारिक वेबसाइट wbbse.wb.gov.in व wbresults.nic.in पर जाकर अपना रिजल्ट देख सकते हैं. परीक्षा परिणाम की घोषणा के दौरान बोर्ड ने सफल बच्चों का पास प्रतिशत, रिजल्ट में बढ़ोतरी या कमी, टॉपरों व मेरिट लिस्ट, जिलों का प्रदर्शन जैसी डिटेल भी जारी की है. इस साल कुल 86.60 प्रतिशत छात्रों ने कक्षा 10वीं की परीक्षा पास की है. परीक्षा में 693 नंबरों के साथ अर्नब घोरई और रौनक मंडल टॉपर बने हैं तो वहीं, 22 छात्रों ने 8वां स्थान हासिल किया है.
गौरतलब है कि पश्चिम बंगाल माध्यमिक शिक्षा बोर्ड ने माध्यमिक परीक्षाएं 7 मार्च से 16 मार्च तक आयोजित की थीं. WB कक्षा 10वीं की परीक्षा के लिए पंजीकृत 11 लाख से अधिक छात्रों में से 10,98,775 छात्रों ने माध्यमिक परीक्षा दी थी. वहीं, कुल 9,49,927 छात्रों ने कक्षा 10 की परीक्षा पास की है.
ये भी पढ़ें- Russia-Ukraine War: रूस-यूक्रेन वॉर का आज 100 वां दिन, जानिए किसने क्या खोया और क्या पाया
ऐसे चेक करें रिजल्ट
ये भी पढ़ें- Priyanka Gandhi Covid Positive: सोनिया गांधी के बाद प्रियंका गांधी भी हुईं COVID संक्रमित
SMS से ऐसे करें चेक
इसके अलावा छात्र बिना इंटरनेट के SMS के जरिए भी अपना रिजल्ट चेक कर सकते हैं.
इसके लिए परीक्षार्थी अपने मोबाइल के मैसेज बॉक्स में जाकर WB10<space>Roll Number टाइप करें और उसे 5676750 पर भेज दें. रिजल्ट स्टूडेंट के मोबाइल नंबर पर भेज दिया जाएगा.
बता दें कि पिछले साल 2021 में कोरोना महामारी के चलते डब्ल्यूबीबीएसई की माध्यमिक (कक्षा 10वीं) परीक्षाएं रद्द कर गई थीं. वहीं, डब्ल्यूबीबीएसई 10वीं रिजल्ट 2021, 20 जुलाई को जारी किया गया था जिसमें पहली बार 100 फीसदी छात्रों को सफल घोषित किया गया था. रिजल्ट जारी किए जाने से पहले बोर्ड ने कक्षा 10 के छात्रों का मूल्यांकन करने के लिए 50:50 फॉर्मूला जारी किया था जिसमें 9वीं के अंकों का वेटेज 50 फीसदी और 10वीं इंटरनल अंकों का वेटेज 50 फीसदी रखा गया था.
देश-दुनिया की ताज़ा खबरों पर अलग नज़रिया, फ़ॉलो करें डीएनए हिंदी को गूगल, फ़ेसबुक, ट्विटर और इंस्टाग्राम पर.