Advertisement

Wayanad Landslide: अब तक मिले 150 शव, रेस्क्यू जारी, संसद में Amit Shah बोले- 7 दिन पहले कर दिया था अलर्ट, फिर भी...

Wayanad Landslide: केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने संसद में उन आलोचनाओं का जवाब दिया है, जिसमें समय पर भारी बारिश का अलर्ट नहीं दिए जाने की बात कही जा रही है.

Latest News
Wayanad Landslide: अब तक मिले 150 शव, रेस्क्यू जारी, संसद में Amit Shah बोले- 7 दिन पहले कर दिया था अलर्ट, फिर भी...
Add DNA as a Preferred Source

Wayanad Landslide: केरल के वायनाड जिले के मेप्पाड़ी के पहाड़ों में भयानक भूस्खलन हुआ है, जिससे तबाही मच गई है. मंगलवार के बाद बुधवार को भी मलबे में दबे लोगों को रेस्क्यू करने का काम जारी था. इस हादसे में अब तक 150 शव मिल चुके हैं, जबकि भारतीय सेना ने प्रभावित इलाकों से 1,000 से ज्यादा लोगों को रेस्क्यू किया है. भारतीय वायुसेना ने भी हेलीकॉप्टरों के जरिये सैकड़ों लोगों को रेस्क्यू कर सुरक्षित इलाकों में पहुंचाया है. रेस्क्यू ऑपरेशन अभी जारी है. उधर, इलाके में इतनी भारी आपदा की पहले से सूचना नहीं दिए जाने की आलोचनाओं का जवाब केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने संसद में दिया है. शाह ने राज्यसभा में कहा,'कुछ लोग देश की साइट को नहीं विदेशी साइटों को देखते हैं. हर राज्य को 7 दिन पहले चेतावनी दे दी जाती है. यदि ऐसा जानकारी के अभाव में कहा जा रहा है तो भी ठीक नहीं है और यदि ये राजनीति है तो भी ठीक नहीं है.'


यह भी पढ़ें- Wayanad Landslide: वायनाड हादसे में अब तक 150 लोगों की मौत, सेना ने 1,000 लोग बचाए, जानिए क्यों होता है भूस्खलन 


'26 जुलाई को बता दिया था कि भूस्खलन हो सकता है'

अमित शाह ने राज्यसभा में कहा,'मेरी संवेदनाएं पीड़ित परिवारों के साथ हैं, लेकिन मैं देश के लिए कुछ बातें स्पष्ट करना चाहता हूं. ये लोग अर्ली वॉर्निंग की बात करते हैं. केंद्र सरकार ने हादसे से 7 दिन पहले 23 जुलाई को ही चेतावनी दे दी थी. इसके बाद 24 और 25 जुलाई को भी चेतावनी दी गई थी. 26 जुलाई को ही हमने बता दिया था कि 20 सेंटीमीटर से ज्यादा भारी बारिश होने के आसार हैं. भूस्खलन हो सकता है और कीचड़ वाला मलबा तबाही मचा सकता है, जिससे लोगों की जान जा सकती है.'

'23 जुलाई को ही भेज दी थी NDRF की 9 टीम'

23 जुलाई को ही हमने NDRF की 9 टीम विमान से केरल भेजी थीं. मेरे ही ऑर्डर से गई थी. केरल सरकार ने क्या किया? चक्रवात से पहले लोगों को शिफ्ट नही किया गया था. अगर ऐसा होता तो लोग मरते नहीं.' शाह ने आगे कहा,'मैं किसी पर दोषारोपण नही करना चाहता हूं. हम केरल सरकार के साथ खडे़ हैं. मोदी सरकार चट्टान की तरह केरल सरकार और वहां की जनता के साथ खड़ी है.'

'दुनिया में भारत समेत बस 4 देशों के पास है ये सिस्टम'

अमित शाह ने कहा,' जो लोग सरकार के अर्ली वॉर्निंग सिस्टम (Early Warning Sysytem) पर सवाल उठा रहे हैं, वो जान लें कि दुनिया का सबसे आधुनिक EWS सिर्फ भारत में है. साल 2014 में सरकार ने इस पर 2,000 करोड़ रुपये खर्च किए थे. 2016 से ये प्रोजेक्ट शुरू हुआ. सात दिन पहले मौसम की चेतावनी देने का सिस्टम दुनिया में बस 4 देशों के पास है, जिनमें भारत एक है.' 

ख़बर की और जानकारी के लिए डाउनलोड करें DNA App, अपनी राय और अपने इलाके की खबर देने के लिए जुड़ें हमारे गूगल, फेसबुक, x, इंस्टाग्राम, यूट्यूब और वॉट्सऐप कम्युनिटी से.

Read More
Advertisement
Advertisement
Advertisement