Advertisement

Water Crisis in Delhi: कल से बढ़ेगी परेशानी! इन इलाकों में जल सेवा होगी बाधित, देखिए लिस्ट

Water Supply: Delhi वालों को कल से पानी की कमी का सामना करना पड़ सकता है. दिल्ली जल बोर्ड ने इसको लेकर पहले से जानकारी साझा की है.

Latest News
Water Crisis in Delhi: कल से बढ़ेगी परेशानी! इन इलाकों में जल सेवा होगी बाधित, देखिए लिस्ट

Water Crisis

Add DNA as a Preferred Source

डीएनए हिंदी: दिल्ली में चिलचिलाती गर्मी से आम लोग परेशान हैं. इस बीच दिल्ली वालों के लिए दिल्ली जल बोर्ड की तरफ से एक और परेशान करने वाली खबर आई है. दिल्ली में कल लोगों को पानी की कमी (Water Shortage) से जूझना पड़ सकता है. दिल्ली जल बोर्ड द्वारा दी गई सूचना के अनुसार, यमुना नदी के वजीराबाद वाटर वर्क्स में जल स्तर 674.50 फीट से घटकर 669.40 फीट रह गया है.

इसके अलावा हरियाणा की तरफ से यमुना में कम पानी भी रिलीज किया गया है, जिस वजह से वजीराबाद, चंद्रावल और ओखला वाटर ट्रीटमेंट प्लांस्ट की कार्यक्षमता प्रभावित हुई है.

दिल्ली जल बोर्ड की तरफ से बताया गया कि राजधानी नमें मंगलवार सुबह से ही पानी की सप्लाई प्रभावित रहेगी. दिल्ली जल बोर्ड के अनुसार, पानी की सप्लाई वजीराबाद वाटर वर्क्स पर जल स्तर नॉर्मल होने तक प्रभावित रहेगी. इसलिए दिल्ली वालों को पहले से ही पर्याप्त मात्रा में पानी स्टोर कर लेना चाहिए. इसके अलावा दिल्ली जल बोर्ड मांग के अनुसार वाटर टैंकर उपलब्ध करवाता रहेगा.

कौन से इलाके होंगे प्रभावित

  1. सिविल लाइंस
  2. हिन्दू राव हास्पिटल और उसके आसपास के इलाकों
  3. कमला नगर
  4. शक्ति नगर
  5. करोल बाग
  6. पहाड़ गंज
  7. एनडीएमसी एरिया
  8. ओल्ड एवं न्यू राजेंद्र नगर
  9. पटेल नगर(ईस्ट एंड वेस्ट)
  10. बलजीत नगर
  11. प्रेम नगर
  12. इंदरपुरी
  13. कालकाजी
  14. गोविंदपुरी
  15. तुगलकाबाद
  16. संगम विहार
  17. अंबेडकर नगर
  18. प्रहलाद पुर
  19. रामलीला ग्राउंड
  20. दिल्ली गेट
  21. सुभाष पार्क
  22. मॉडल टाउन
  23. गुलाबी बाग
  24. जहांगीरपुरी
  25. मूलचंद
  26. साउथ एक्सटेंशन
  27. ग्रेटर कैलाश
  28. बुराड़ी
  29. कैंटोनमेंट और साउथ दिल्ली के इलाके

 

पढ़ें- Water Crisis: मई में ही सूखने लगी है यमुना, क्या दिल्ली में गहराने लगा है जल संकट?

जरूरत के समय मिलाएं ये नंबर

  • सेंट्रल कंट्रोल रूम- 1916, 23527679
  • चंद्रावल वाटर वर्क्स- 23810939
  • ईदगार- 23537397
  • राजिंदर नगर- 28742340
  • बुराड़ी- 27619244, 27617609
  • जल सदन- 29819035
  • गोल मार्केट- 23362949
  • ग्रेटर कैलाश- 29234746
  • पंजाबी बाग- 25223658
  • ओखला फेज 2- 26388976
  • केवल पार्क- 27677877
  • आईपी पार्क- 23370911
  • मंदिर मार्ग- 23363519

देश-दुनिया की ताज़ा खबरों पर अलग नज़रिया, फ़ॉलो करें डीएनए हिंदी को गूगलफ़ेसबुकट्विटर और इंस्टाग्राम पर.

Read More
Advertisement
Advertisement
Advertisement