Advertisement

वृंदावन में लाठी-डंडे से पीटे गए श्रद्धालु, नंगा करके हुई पिटाई, VIDEO वायरल

वृंदावन में पार्किंग संचालकों ने श्रद्धालुओं से मारपीट की है. उनके कपड़े फाड़ दिए हैं.

वृंदावन में लाठी-डंडे से पीटे गए श्रद्धालु, नंगा करके हुई पिटाई, VIDEO वायरल

वृंदावन में श्रद्धालुओं के साथ मारपीट.

Add DNA as a Preferred Source

डीएनए हिंदी: उत्तर प्रदेश की धार्मिक नगरी वृंदावन में श्रद्धालुओं पर स्थानीय लोगों ने बर्बरता दिखाई है. कुछ मनबढ़ों ने रामताल रोड पर शिखर मंदिर के पास एक पार्किंग स्थल पर श्रद्धालुओं को जमकर पीटा है. मारपीट में श्रद्धालु पिटाई के बाद नंगे नजर आ रहे हैं.

श्रद्धालुओं के बारे में कुछ भी पता नहीं चल सकता है. पुलिस ने इस सिलसिले में केस दर्ज कर लिया है. पुलिस का कहना है कि वीडियो के आधार पर आरोपियों को पहचान लिया गया है. पार्किंग लाइसेंस को अब निरस्त कर दिया गया है.

पुलिस ने जैंत थाने में केस दर्ज कर लिया है. आरोपियों की छानबीन में पुलिस जुट गई है. यह केस वृंदावन सुनरख रोड का है. 


इसे भी पढ़ें- क्या पति को बेरोजगार-निकम्मा कहने पर मिल जाएगा तलाक? पढ़ें हाई कोर्ट का फैसला

 

सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल 

सोशल मीडिया पर लोग शख्स को पीटते नजर आ रहे हैं. लोग उसे जमकर पीट रहे हैं. शख्स को लोग इतना मार रहे हैं कि कपड़े तक फट गए. लोगों ने पीड़ित को कपड़ा बांधने के लिए दिया है. लोग लगातार पीटते रहे. 

देश-दुनिया की ताज़ा खबरों Latest News पर अलग नज़रिया, अब हिंदी में Hindi News पढ़ने के लिए फ़ॉलो करें डीएनए हिंदी को गूगलफ़ेसबुकट्विटर और इंस्टाग्राम पर.

Read More
Advertisement
Advertisement
Advertisement