Advertisement

Mathura में पुलिस टीम पर चढ़ाई गाड़ी, 1 की मौत, 3 घायल

दुर्घटना के समय कार के चालक समेत कार में सवार लोग शराब के नशे में थे. कार का मालिक एक अपराधी दिलीप कुमार है.

Mathura में पुलिस टीम पर चढ़ाई गाड़ी, 1 की मौत, 3 घायल
Add DNA as a Preferred Source

डीएनए हिंदी: मथुरा के गोवर्धन इलाके से एक दर्दनाक खबर सामने आई है. यहां वाहनों की जांच के दौरान एक अपराधी की कार ने गश्त कर रहे पुलिसकर्मियों को कुचल दिया, जिसमें एक सब-इंस्पेक्टर की मौत हो गई वहीं तीन पुलिसकर्मी घायल हैं.

जानकारी के अनुसार, घटना शनिवार की है. पुलिस के मुताबिक इस दौरान कार में सवार पांच लोगों में से एक 25 वर्षीय चंद्रशेखर भी घायल हो गया, उसे गिरफ्तार कर लिया गया है. फिलहाल वो अस्पताल में भर्ती है, जबकि अन्य भागने में सफल रहे.

प्रारंभिक जांच से पता चला है कि दुर्घटना के समय कार के चालक समेत कार में सवार लोग शराब के नशे में थे. कार का मालिक एक अपराधी दिलीप कुमार है. हालांकि पुलिस यह सुनिश्चित नहीं कर पाई है कि कुमार कार में था या नहीं.

हादसे में सब इंस्पेक्टर राम किशन गंभीर रूप से घायल हो गए थे और इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई, जबकि कांस्टेबल अमित कुमार और अनुज कुमार और हेड कांस्टेबल अतेंद्र कुमार को अस्पताल में भर्ती कराया गया है.

एसपी (ग्रामीण) श्रीश चंद्र ने कहा कि इलाके के सीसीटीवी फुटेज की जांच की जा रही है. आईपीसी की धारा 304 के तहत प्राथमिकी दर्ज की गई है और आगे की जांच जारी है.

(इनपुट- आईएएनएस)

 

Read More
Advertisement
Advertisement
Advertisement