Advertisement

Mata Vaishno Devi Mandir के मुख्य पुजारी का निधन, LG ने जताया दुख 

उपराज्यपाल एवं श्री माता वैष्णो देवी श्राइन बोर्ड (एमएमवीडीएसबी) के अध्यक्ष मनोज सिन्हा ने पुजारी के निधन पर दुख व्यक्त किया.

Mata Vaishno Devi Mandir के मुख्य पुजारी का निधन, LG ने जताया दुख 

मुख्य पुजारी अमीर चंद

Add DNA as a Preferred Source

डीएनए हिंदी: जम्मू कश्मीर के रियासी जिले में माता वैष्णो देवी मंदिर (Mata Vaishno Devi Mandir) के मुख्य पुजारी अमीर चंद का शनिवार को उनके आवास पर निधन हो गया. अधिकारियों ने कहा कि 85 वर्षीय ‘प्रथम पुजारी’ की उनके कटरा स्थित आवास पर दिल का दौरा पड़ने से मृत्यु हो गई तथा उनका अंतिम संस्कार आज दिन में बाणगंगा में किया जाएगा.

उपराज्यपाल एवं श्री माता वैष्णो देवी श्राइन बोर्ड (एमएमवीडीएसबी) के अध्यक्ष मनोज सिन्हा ने पुजारी के निधन पर दुख व्यक्त किया. उपराज्यपाल ने एक ट्वीट में कहा, "माता वैष्णो देवी जी के मुख्य पुजारी श्री अमीर चंद जी के निधन की खबर अत्यंत दुखद है. मैं उन्हें अपनी विनम्र श्रद्धांजलि अर्पित करता हूं. शोक संतप्त परिवार और अनुयायियों के प्रति मेरी गहरी संवेदना है. ओम शांति."

पढ़ें- इन गर्मियों में भारतीय रेल के साथ बजट में करें वैष्णोदेवी दर्शन

पढ़ें- Vaishno Devi: कटरा से जम्मू जा रही बस में लगी आग, 4 की मौत, 20 से ज्यादा घायल

देश-दुनिया की ताज़ा खबरों पर अलग नज़रिया, फ़ॉलो करें डीएनए  हिंदी गूगलफ़ेसबुकट्विटर और इंस्टाग्राम पर.

Read More
Advertisement
Advertisement
Advertisement