Advertisement

'टर्नअराउंड मैन' के नाम से मशहूर थे वी कृष्णमूर्ति, 1955 में किया था UPSC क्लियर

वी कृष्णामूर्ति (V. Krishnamurthy) संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) पास करने के बाद वह 1955 में केंद्रीय इंजीनियरिंग सेवा में शामिल हो गए थे.

'टर्नअराउंड मैन' के नाम से मशहूर थे वी कृष्णमूर्ति,  1955 में किया था UPSC क्लियर

सेल के पूर्व अध्यक्ष वी कृष्णामूर्ति (फाइल फोटो)

Add DNA as a Preferred Source

डीएनए हिंदी: देश की सबसे बड़ी स्टील बनाने वाली कंपनी सेल (SAIL) के पूर्व अध्यक्ष वी कृष्णामूर्ति (V. Krishnamurthy) का रविवार को निधन हो गया. वह 97 साल के थे. उन्होंने चेन्नई में अपने घर पर आखिरी सांस ली. कृष्णामूर्ति को 'टर्नअराउंड मैन' के नाम से भी जाना जाता था. 

कृष्णमूर्ति को भारत की कुछ सबसे महत्वपूर्ण सार्वजनिक क्षेत्र की कंपनियों की सफल टर्नअराउंड कहानियों का श्रेय दिया जाता है.छह दशकों से अधिक के अपने शानदार करियर में कृष्णमूर्ति ने मारुति उद्योग का भी नेतृत्व किया, जिसे अब मारुति सुजुकी इंडिया लिमिटेड के नाम से जाना जाता है.

5 साल संभाली थी SAIL कमान
SAIL के एक बयान के अनुसार, वी. कृष्णमूर्ति 1985 से 1990 तक कंपनी के अध्यक्ष रहे थे. इस दौरान वह  मारुति उद्योग लिमिटेड के चेयरमैन भी रहे थे.सेल ने कहा कि उन्होंने कई अन्य सार्वजनिक क्षेत्र के उपक्रमों के अध्यक्ष के रूप में भी काम किया. 

ये भी पढ़ें- SAIL के पूर्व अध्यक्ष V Krishnamurthy का 97 वर्ष की उम्र में निधन, दिग्गजों ने दी श्रद्धांजलि

1955 में किया था यूपीएससी पास
वी कृष्णामूर्ति का जन्म 14 जनवरी 1925 को तमिलनाडु के करुवेली में हुआ था. संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) पास करने के बाद वह 1955 में केंद्रीय इंजीनियरिंग सेवा में शामिल हो गए. एक सफल सिविल सेवक के रूप में और कठिन परिश्रम के बाद उन्हें 1972 में BHEL का अध्यक्ष नियुक्त किया गया और 1977 तक इस पद पर बने रहे. 

सुप्रीम कोर्ट पहुंचा शिंदे गुट, डिप्टी स्पीकर के नोटिस के खिलाफ दायर की याचिका

योजना आयोग के रह चुके हैं सदस्य
भारत सरकार ने वी कृष्णमूर्ति को 1991-92 में एक संक्षिप्त अवधि के लिए योजना आयोग के सदस्य के रूप में भी नियुक्त किया था. वह 2004 से 2014 तक योजना आयोग के सदस्य रहे थे. बाद में उन्हें राष्ट्रीय विनिर्माण प्रतिस्पर्धात्मकता परिषद (NMCC) का अध्यक्ष बनाया गया.

देश-दुनिया की ताज़ा खबरों पर अलग नज़रिया, फ़ॉलो करें डीएनए हिंदी को गूगलफ़ेसबुकट्विटर और इंस्टाग्राम पर. 

Read More
Advertisement
Advertisement
Advertisement