Advertisement

Uttarakhand Accident: उत्तराखंड में बड़ा हादसा, बुलंदशहर से गंगोत्री जा रहा कांवड़ यात्रियों का ट्रक पलटा, 1 की मौत, 14 लोग घायल

Uttarakhand Truck Accident: ट्रक में सवार होकर सभी कांवड़ यात्री गंगोत्री जा रहे थे, जहां गोमुख से कांवड़ मंे गंगाजल लेकर उन्हें पैदल अपने घर श्रावण शिवरात्रि के लिए लौटना था.

Latest News
Uttarakhand Accident: उत्तराखंड में बड़ा हादसा, बुलंदशहर से गंगोत्री जा रहा कांवड़ यात्रियों का ट्रक पलटा, 1 की मौत, 14 लोग घायल

Uttarakhand में टिहरी के करीब कांवड़ यात्रियों का ट्रक पलटने की सूचना मिलते ही पुलिस ने रेस्क्यू शुरू कर दिया.

Add DNA as a Preferred Source

Uttarakhand Truck Accident: उत्तराखंड में कांवड़ यात्रा की तैयारियों के बीच एक बड़ा हादसा हो गया है. ऋषिकेष से गंगोत्री जा रहे कांवड़ यात्रियों से भरा एक ट्रक नेशनल हाइवे पर पलट गया है. ऋषिकेश-गंगोत्री हाइवे पर टिहरी से आगे जाजल और फकोट के बीच में यह हादसा हुआ है. ट्रक में करीब 15 लोग सवार बताए गए हैं, जिनमें से करीब 10 के ट्रक के नीचे दबने का दावा किया गया है. टिहरी पुलिस मौके पर पहुंच गई है और SDRF की मदद से रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू कर दिया है. जिला आपदा प्रबंधन अधिकारी ने हादसे में एक यात्री की मौत होने और 14 अन्य के घायल होने की पुष्टि की है. ट्रक में सवार सभी कांवड़ यात्री गंगोत्री जा रहे थे, जहां वे भागीरथी (गंगा) के उद्गम स्थल गोमुख से गंगाजल कांवड़ में भरकर पैदल वापस लौटने वाले थे ताकि श्रावण शिवरात्रि पर शिवलिंग का महाभिषेक कर सकें.

4 घायलों की हालत है गंभीर, AIIMS किया रेफर
जिला आपदा प्रबंधन अधिकारी बृजेट भट के मुताबिक, ट्रक में सवाल 15 कांवड़ यात्रियों में से एक की मौत हो गई है, जबकि 14 घायल हुए हैं. घायलों में से 8 लोगों को नरेंद्र नगर के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया है. चार घायलों की हालत गंभीर थी, उन्हें AIIMS ऋषिकेश रेफर कर दिया गया है. एक व्यक्ति को मामूली चोट के चलते प्राथमिक उपचार देकर डिस्चार्ज कर दिया गया है, जबकि एक व्यक्ति को फकोट के प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती किया गया है.

बारिश के कारण सड़कों पर फिसलन, लगातार हो रहे हादसे
मानसून के आगमन के चलते उत्तराखंड में लगातार भारी बारिश हो रही है. इससे एकतरफ भूस्खलन बढ़ गया है, वहीं सड़कों पर भी फिसलन बढ़ गई है. इसके चलते जगह-जगह हादसे हो रहे हैं. कुछ दिन पहले बदरीनाथ हाइवे पर एक टेंपो ट्रैवलर बस अलकनंदा नदी में गिर गई थी, जिसमें दर्जन भर लोगों की मौत हुई है. ऋषिकेश-गंगोत्री हाइवे पर चार धाम यात्रा के दौरान बेहद भीड़ है. इसके चलते यहां लगातार हादसे हो रहे हैं, जिनमें अब तक कई लोग अपनी जान गंवा चुके हैं.

अपनी राय और अपने इलाके की खबर देने के लिए हमारे गूगल, फेसबुक, x, इंस्टाग्राम, यूट्यूब और वॉट्सऐप कम्युनिटी से जुड़ें.

Read More
Advertisement
Advertisement
Advertisement