Advertisement

Pushkar Dhami कब और कहां लेंगे शपथ, कौन-कौन समारोह में होगा शामिल?

देहरादून के परेड ग्राउंड में शपथ ग्रहण की तैयारी तेजी से चल रही है. पुष्कर धामी के साथ कुछ मंत्री भी शपथ ले सकते हैं.

Pushkar Dhami कब और कहां लेंगे शपथ, कौन-कौन समारोह में होगा शामिल?

पुष्कर सिंह धामी आज सीएम पद की शपथ लेंगे

Add DNA as a Preferred Source

डीएनए हिंदीः उत्तराखंड में पुष्कर सिंह धामी (Pushkar Dhami Oath Ceremony) की आज ताजपोशी होनी हैं. धामी दोबारा मुख्यमंत्री पद की शपथ लेंगे. देहरादून के परेड ग्राउंड में शपथ ग्रहण की तैयारी तेजी से चल रही है. धामी के साथ कुछ मंत्री भी शपथ ले सकते हैं. उत्तराखंड के राज्यपाल लेफ्टिनेंट गुरमीत सिंह धामी को शपथ दिलाएंगे. शपथ ग्रहण समारोह में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (Narendra Modi), गृह मंत्री अमित शाह, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह के अलावा बीजेपी के कई दिग्गज नेता मौजूद रहेंगे. समारोह में योगी आदित्यनाथ समेत बीजेपी शासित राज्यों के कई मुख्यमंत्री भी शामिल हो सकते हैं.  

कैबिनेट में कौन हो सकता है शामिल  
सूत्रों के मुताबिक पुष्कर धामी के साथ कुछ मंत्री भी शपथ ले सकते हैं. जिन लोगों का नाम रेस में आगे चल रहा है उनमें सुबोध उनियाल, सतपाल महाराज, धन सिंह रावत, प्रेमचंद्र अग्रवाल, बिशन सिंह चुफाल, मदन कौशिक, अरविंद पाण्डेय, रेखा आर्य, रितु खंडूड़ी, शैलारानी रावत, खजानदास, चंदन रामदास, मुन्ना सिंह चौहान, उमेश शर्मा काऊ शामिल हैं. 

शपथग्रहण से पहले किए दर्शन
पुष्कर सिंह धामी ने शपथ ग्रहण से पहले देहरादून के गुरुद्वारा गोंविद नगर में माथा टेका. इससे पहले धामी टपकेश्‍वर मंदिर पहुंचे और यहां उन्‍होंने पूजा की. धामी ने कहा कि, “आज से विधिवत रूप से सरकार का काम शुरू हो रहा है. भगवान सारी बाधाएं दूर करें और हमारा प्रदेश आगे जाए.”  

Read More
Advertisement
Advertisement
Advertisement