भारत
Chamoli Cloudburst Update: उत्तराखंड में प्राकृतिक आपदाओं का सिलसिला थम नहीं रहा है, उत्तरकाशी के धराली के बाद अब चमोली के थराली में बादल फटने की खबर आ रही है. रिपोर्ट्स के मुताबिक शुक्रवार देर रात करीब 1 बजे थराली कस्बे और उसके आसपास के इलाकों में बादल फटने की घटना से हड़कंप मच गया
Chamoli Cloudburst News: उत्तराखंड में प्राकृतिक आपदाओं का सिलसिला थम नहीं रहा है, उत्तरकाशी के धराली के बाद अब चमोली के थराली में बादल फटने की खबर आ रही है. रिपोर्ट्स के मुताबिक शुक्रवार देर रात करीब 1 बजे थराली कस्बे और उसके आसपास के इलाकों में बादल फटने की घटना से हड़कंप मच गया, जिसका वीडियो भी सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है.
रिपोर्ट के मुताबिक, प्रभावित क्षेत्र में घरों और वाहनों को नुकसान पहुंचा है और एक युवती के लापता होने की भी खबर सामने आ रही है. बताया जा रहा है क 22-23 अगस्त की मध्य रात्रि (करीब 1 बजे से 2 बजे के बीच) उत्तराखंड के चमोली जिले में रुद्रप्रयाग से लगभग 75 किलोमीटर दक्षिण-पूर्व में स्थित थराली में बादल फटने की घटना सामने आई है.
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी एक्स पर पोस्ट किया, "कल देर रात चमोली जिले के थराली क्षेत्र में बादल फटने की दुखद सूचना मिली, जिला प्रशासन, एसडीआरएफ और पुलिस मौके पर पहुंच गए हैं और राहत एवं बचाव कार्य में लगे हुए हैं. इस संबंध में, मैं स्थानीय प्रशासन के साथ लगातार संपर्क में हूं और व्यक्तिगत रूप से स्थिति पर कड़ी नजर रख रहा हूं. मैं ईश्वर से सभी की सुरक्षा की प्रार्थना करता हूं.
थराली क्षेत्र में बादल फटने की घटना हुई और इससे भारी तबाही मची. बताया जा रहा है कि इस आपदा से थराली बाजार, तहसील परिसर, कोटदीप, राड़ीबगड़, चेपडो और सागवाड़ा गांव जैसे क्षेत्रों में भारी मात्रा में मलबा और पानी बहकर आया और इसकी वजह से कई घर, दुकानें और वाहन मलबे में दब गए.
रिपोर्ट्स के मुताबिक भारतीय सेना, ITBP, NDRF और SDRF की टीमों ने तुरंत राहत और बचाव अभियान शुरू किया और कठिन मौसम और भौगोलिक बाधाओं के बावजूद, लोगों को सुरक्षित निकाला जा रहा है.
अपनी राय और अपने इलाके की खबर देने के लिए जुड़ें हमारे गूगल, फेसबुक, x, इंस्टाग्राम, यूट्यूब और वॉट्सऐप कम्युनिटी से.