Advertisement

Uttar Pradesh News: पार्टनरशिप में धोखाधड़ी का आरोप, मुराबादाद के चर्चित चड्ढा ग्रुप के बाप-बेटे पर केस दर्ज

Uttar Pradesh News: चड्ढा परिवार उत्तर प्रदेश के चर्चित शराब कारोबारियों में शामिल रहा है. अब रियल एस्टेट में हाथ आजमा रहे चड्ढा परिवार पर उनके ही एक पुराने पार्टनर ने धोखाधड़ी और जालसाजी का आरोप लगाया है.

Latest News
Uttar Pradesh News: पार्टनरशिप में धोखाधड़ी का आरोप, मुराबादाद के चर्चित चड्ढा ग्रुप के बाप-बेटे पर केस दर्ज

पुलिस ने आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है (सांकेतिक तस्वीर). 

Add DNA as a Preferred Source

Uttar Pradesh News: उत्तर प्रदेश में एकसमय सबसे चर्चित शराब कारोबारियों में शामिल रहे हरभजन सिंह चड्ढा का परिवार मुश्किल में फंस गया है. हरभजन सिंह के पार्टनर रहे गोपाल मिश्रा ने उनकी पत्नी, बेटे, पोते और बहू समेत 5 लोगों के खिलाफ धोखाधड़ी व जालसाजी के आरोप में मुकदमा दर्ज कराया है. मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, मुरादाबाद के सिविल लाइंस थाने में दर्ज मुकदमे में मिश्रा ने चड्ढा परिवार पर पार्टनरशिप डीड खत्म होने के बावजूद बिना उनकी सहमति के फर्म की संपत्ति और करोड़ों रुपये की रकम हथिया लेने का आरोप लगाया है.

यह लगाए गए हैं आरोप
पुलिस को मुरादाबाद की बुधबाजार कृष्णा कॉलोनी निवासी गोपाल मिश्रा ने शिकायत दी है. हिन्दुस्तान की रिपोर्ट के मुताबिक, शिकायत में मिश्रा ने कहा कि हरभजन सिंह और हरवीर सिंह चड्ढा के साथ उन्होंने 13 जुलाई 2010 को चड्ढा डेवलपर्स नाम से एक पार्टनरशिप डीड फर्म बनाई थी. यह पार्टनरशिप डीड किसी भी पार्टनर की मौत होने पर खुद कैंसिल हो जानी थी. इसमें गोपाल मिश्रा की 25 फीसदी की हिस्सेदारी थी. हरभजन सिंह चड्ढा की 22 दिसंबर, 2020 को मौत होने पर हरवीर सिंह ने अपने पिता गुरजीत सिंह चड्ढा और दादी जसप्रीत कौर के साथ मिलकर उसी नाम से नई फर्म बना ली. इस फर्म में पुरानी फर्म का पैन कार्ड लगाकर बैंक अकाउंट खोलते हुए पुरानी फर्म से करीब 1.91 करोड़ रुपये नई चड्ढा डेवलपर्स फर्म में ट्रांसफर कर लिए. इसके बाद 28 अप्रैल 2025 को पुरानी फर्म चड्ढा डेवलपर्स के नाम से रजिस्टर्ड सरोज सिनेमा का भी बैनामा हरवीर सिंह ने अपनी पत्नी तमन्ना चड्ढा के नाम कर दिया.

इन लोगों के खिलाफ दर्ज कराई गई है FIR
मिश्रा ने अपनी तहरीर में हरभजन सिंह चड्ढा की पत्नी जसप्रीत कौर, उनके बेटे गुरजीत सिंह चड्ढा, पोते हरवीर सिंह चड्ढा और पोते की पत्नी तमन्ना चड्ढा समेत पांच लोगों को आरोपी बनाया है. इन सभी पर धोखाधड़ी और जालसाजी का केस दर्ज किया गया है. मुरादाबाद से एसपी सिटी रणविजय सिंह के मुताबिक, तहरीर के आधार पर 4 नामजद और एक अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज किया गया है. केस की जांच की जा रही है. इस बारे में आरोपियों से संपर्क करने 

अपनी राय और अपने इलाके की खबर देने के लिए हमारे गूगलफेसबुकxइंस्टाग्रामयूट्यूब और वॉट्सऐप कम्युनिटी से जुड़ें.

Read More
Advertisement
Advertisement
Advertisement