भारत
डीएनए वीमेन अचीवर्स अवार्ड्स 2025 उन अथक प्रयासों, रणनीतिक योजना और दृढ़ संकल्प की सराहना करता है, जिसने महिलाओं को आगे बढ़ने और भविष्य की पीढ़ियों के लिए मार्ग प्रशस्त करने के लिए सशक्त बनाया है.
डीएनए शुक्रवार यानी 27 जून 2025 को 'न्यू जेनरेशन वीमेन' को सम्मानित करने के लिए डीएनए वीमेन अचीवर्स अवार्ड्स 2025 (DNA Women Achievers Awards 2025) का आयोजन करने का जा रहा है. इसमें में विभिन्न क्षेत्रों में शीर्ष पर पहुंचने वाली महिलाओं की दृढ़ता, प्रतिभा और कड़ी मेहनत करके एक मुकाम हासिल करने वाली महिलाओं को सम्मानित किया जाएगा. इस साल डीएनए वीमेन अचीवर्स अवार्ड्स 2025 में उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक (Brajesh Pathak) मुख्य अतिथि होंगे.
बता दें कि 25 जून 1964 को हरदोई जिले के मल्लावा कस्बे में जन्में ब्रजेश पाठक ने कानून की पढ़ाई की है. उन्होंने राजनीति जीवन की शुरुआत छात्र जीवन से की. साल 1989 में वह लखनऊ विश्वविद्यालय छात्रसंघ के उपाध्यक्ष चुने गए थे. इसके बाद 1990 में अध्यक्ष चुने गए. साल 2002 में ब्रजेश पाठक ने मल्लावां विधानसभा सीट से कांग्रेस के टिकट पर पहली बार विधानसभा चुनाव लड़ा. जिसमें उन्होंने विरोधी उम्मीदवार को कड़ी टक्कर दी, लेकिन 130 वोटों से हार गए थे.
पहली बार कब बने सांसद?
इसके बाद 2004 में ब्रजेश पाठक कांग्रेस छोड़कर बसपा में शामिल हो गए थे. 2004 में उन्होंने उन्नाव लोकसभा सीट से चुनाव लड़ा और जीत हासिल की. इस दौरान वह बसपा की ओर से सदन में उपनेता बने. इसके बाद 2009 में मायावती ने पाठक को राज्यसभा भेजा. 2014 में ब्रजेश पाठक ने दूसरी बार उन्नाव लोकसभा सीट से किस्मत अजमाई, लेकिन मोदी लहर में चुनाव हर गए. इसके बाद 2016 में उन्होंने बीजेपी का दामन थाम लिया और 2017 के विधानसभा चुनाव ने पाठक ने लखनऊ सेंट्रल सीट से भारी मतों से जीत दर्ज की. उन्होंने सपा के कद्दावर नेता रविदास मेहरोत्रा को 5094 वोटों से हराया.
बता दें कि मौजूदा समय में ब्रजेश पाठक यूपी की सियासत में एक बड़ा चेहरा माने जाते हैं. वह उत्तर प्रदेश की 18वीं विधानसभा के सदस्य हैं और सीएम योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व वाली सरकार में डिप्टी सीएम हैं. ब्रजेश पाठक के पास चिकित्सा शिक्षा, चिकित्सा एवं स्वास्थ्य तथा परिवार कल्याण जैसा अहम मंत्रालय है. वे कानून और न्याय के कैबिनेट मंत्री भी हैं.
यह भी पढ़ें- मिलिए लखनऊ की जूडो खिलाड़ी वर्षा वर्मा से जो लावारिस शवों का करती हैं नि:शुल्क अंतिम संस्कार
क्या है डीएनए वीमेन अचीवर्स अवार्ड्स 2025?
डीएनए महिला अचीवर्स अवार्ड्स 2025 उन अथक प्रयासों, रणनीतिक योजना और दृढ़ संकल्प की सराहना करता है, जिसने महिलाओं को आगे बढ़ने और भविष्य की पीढ़ियों के लिए मार्ग प्रशस्त करने के लिए सशक्त बनाया है. हमने सर्वश्रेष्ठ महिला अचीवर्स की पहचान की है और एक भव्य कार्यक्रम में उनकी सफलता का जश्न मनाने के लिए उत्साहित हैं. हम उन महिलाओं की सराहना करते हैं जो अपने-अपने क्षेत्रों में महत्वपूर्ण प्रभाव डाल रही हैं.
अपने इलाके की खबर देने के लिए जुड़ें हमारे गूगल, फेसबुक, x, इंस्टाग्राम, यूट्यूब और वॉट्सऐप कम्युनिटी से.