Advertisement

UP: सड़क बनी तो नाराज हुए दबंग, महिला प्रधान को सरेआम पिटवाया, जमकर मचा बवाल

आजमगढ़ के एक गांव में सड़क के छज्जे से कुछ दबंग इतने नाराज हुए कि महिला प्रधान को ही पीट डाला. महिला प्रधान इंसाफ की गुहार लगा रही है.

UP: सड़क बनी तो नाराज हुए दबंग, महिला प्रधान को सरेआम पिटवाया, जमकर मचा बवाल

सड़क विवाद में महिला प्रधान पर चले लाठी-डंडे.

Add DNA as a Preferred Source

डीएनए हिंदी: उत्तर प्रदेश के आजमगढ़ के गांव में एक महिला प्रधान की जमकर पिटाई हुई है. महिला प्रधान को दंबंगों को गुर्गों ने बुरी तरह पीटा है. प्रधान की पिटाई सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है. महिला प्रधान इंसाफ की गुहार लगाती नजर आ रही है. दंबंग सड़क निर्माण को लेकर नाराज थे. रौनापार थाना इलाके के रसूलपुर गांव में हुए इस विवाद पर पूरे शहर में चर्चा हो रही है. दंबग एक रास्ते को लेकर नाराज थे. महिला प्रधान जब मौके पर पहुंची तो उस पर लोगों ने लाठी-डंडे की बौछार कर दी.

रसूलपुर गांव में लोग इस घटना से बेहद नाराज हैं. महिला प्रधान का कहना है कि दबंग गांव में आए दिन इस तरह की मारपीट करते हैं और लोगों पर दबाव बनाते हैं. जब पुलिस के पास लोग शिकायत लेकर जाते हैं तो कोई एक्शन नहीं लिया जाता है. महिला प्रधान ने आरोप लगाया है कि चुनावी रंजिश को लकेर महिला प्रधान पर दबंग हमला बोलते हैं और प्रताड़ित करते हैं. महिला प्रधान गुहार लगाती है लेकिन पुलिस उसकी नहीं सुनती है.

इसे भी पढ़ें- Chandrayaan 3 के लिए अगले 14 दिन अहम, अब तक क्या हुआ हासिल? ISRO ने बताया

किस बात को लेकर नाराज थे दबंग?
पीड़ित महिला प्रधान ने कहा है कि रास्ते में छज्जा दिए जाने की वजह से दबंग नाराज थे. कई बार इसे लेकर झगड़ा हुआ है लेकिन इस बार विवाद ज्यादा बढ़ गया है. दबंगों ने महिला प्रधान को बुरी तरह से पीटा है. महिला प्रधान का कहना है कि जब वह शिकायत दर्ज कराने जाती है तो पुलिस FIR दर्ज नहीं करती है.

पुलिस पर भी महिला ने लगाए आरोप
इंडिया टुडे की रिपोर्ट के मुताबिक महिला प्रधान ने आरोप लगाया है कि आरोपी पैसे वाले हैं, जो भ्रष्ट अधिकारियों को पैसे देकर विवाद सुलझा लेते हैं. महिला ने कहा है कि अगर इस बार एक्शन नहीं लिया गया तो वह प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से गुहार लगाएगी. महिला प्रधान की शिकायत पर आजमगढ़ एसपी सिटी शैलेंद्र लाल ने केस दर्ज करने का आदेश दिया है. 7 में से 5 लोगों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है.

देश-दुनिया की ताज़ा खबरों Latest News पर अलग नज़रिया, अब हिंदी में Hindi News पढ़ने के लिए फ़ॉलो करें डीएनए हिंदी को गूगल, फ़ेसबुक, ट्विटर और इंस्टाग्राम पर.

Read More
Advertisement
Advertisement
Advertisement