Advertisement

भारत ही नहीं Donald Trump ने इन देशों पर भी लगाया टैरिफ, इस देश को 40 प्रतिशत टैक्स का झटका, नए दर आज से लागू

US Tariffs List: हाल ही में अमेरिका ने भारत पर 25 प्रतिशत शुल्क लगाने की घोषणा की है, इसके साथ इन शुल्कों की एक विस्तृत सूची जारी की है जो वाशिंगटन दुनिया भर के देशों से निर्यात पर लगा रहा है...

Latest News
भारत ही नहीं Donald Trump ने इन देशों पर भी लगाया टैरिफ, इस देश को 40 प्रतिशत टैक्स का झटका, नए दर आज से लागू

US Tariffs List

Add DNA as a Preferred Source

US Tariffs List: अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने ‘पारस्परिक टैरिफ दरों में अधिक संशोधन’ शीर्षक वाले एक शासकीय आदेश में दुनिया भर के लगभग 70 देशों के लिए शुल्क दरों की घोषणा की है. बता दें कि बृहस्पतिवार को जारी सूची के अनुसार भारत पर 25 प्रतिशत ‘‘पारस्परिक शुल्क समायोजित’’ लगाया गया है. शुल्क लागू करने की आखिरी तारीख 1 अगस्त थी लेकिन नए शुल्क 7 अगस्त से प्रभाव में आएंगे. ट्रंप के शासकीय आदेश के मुताबिक कुछ व्यापारिक साझेदार अमेरिका के साथ सार्थक व्यापार और सुरक्षा प्रतिबद्धताओं पर सहमत हो गए हैं, कुछ सहमत होने की कगार पर हैं.

इससे व्यापार बाधाओं को स्थायी रूप से दूर करने और आर्थिक और राष्ट्रीय सुरक्षा मामलों पर अमेरिका के साथ तालमेल बिठाने के उनके ईमानदार इरादे का संकेत मिलता है. 

ट्रंप ने आदेश में क्या कहा? 

ट्रंप ने आदेश में कहा कि कुछ व्यापारिक साझेदार ऐसे भी हैं जो अमेरिका के साथ बातचीत करने में विफल रहे हैं, या फिर आर्थिक और राष्ट्रीय सुरक्षा के मामलों पर अमेरिका के साथ तालमेल के लिए पर्याप्त कदम उठाने में विफल रहे हैं. इस आदेश में यह भी कहा गया है कि धरती पर मौजूद हर देश से अमेरिका में आयातित वस्तुओं पर कम से कम 10% टैरिफ तो लगाया ही जाएगा.  

किन देशों पर कितना टैरिफ?

अमेरिका की ओर से जारी सूची में शुल्क दर 10 प्रतिशत से 40 प्रतिशत तक है और इसमें जापान पर 15 प्रतिशत, लाओस और म्यांमार पर (प्रत्येक पर 40 प्रतिशत), पाकिस्तान पर (19 प्रतिशत), श्रीलंका पर (20 प्रतिशत) और ब्रिटेन पर (10 प्रतिशत) शुल्क लगाया गया है. 

देखें पूरी लिस्ट 

अफगानिस्तान- 15%, अल्जीरिया- 30%, अंगोला- 15%, बांग्लादेश- 20%, बोलीविया- 15%, बोस्निया और हर्जेगोविना- 30%, बोत्सवाना- 15%, ब्राज़ील- 10%,  ब्रुनेई- 25%, कंबोडिया- 19%, कैमरून- 15%, चाड- 15%, कोस्टा रिका- 15%, कोटे डी आइवर- 15%, कांगो लोकतांत्रिक गणराज्य- 15%, इक्वेडोर- 15%, इक्वेटोरियल गिनी- 15%, यूरोपीय संघ: कॉलम 1 शुल्क दर के साथ माल[1] > 15% 0%, यूरोपीय संघ: कॉलम 1 शुल्क दर वाले सामान <15% 15% शून्य कॉलम 1 शुल्क दर, फ़ॉकलैंड द्वीप समूह- 10%, फ़िजी- 15%, घाना- 15%, गुयाना- 15%, आइसलैंड- 15%, भारत- 25%, इंडोनेशिया- 19%, इराक- 35%, इजरायल- 15%, जापान- 15%, जॉर्डन- 15%, कजाकिस्तान- 25%, लाओस- 40%, लेसोथो- 15%, लीबिया- 30%, लिकटेंस्टीन- 15%, मेडागास्कर- 15%, मलावी- 15%, मलेशिया- 19%, मॉरीशस- 15%, मोल्दोवा- 25%, म्यांमार- 40%, मोजाम्बिक- 15%, नामीबिया- 15%, नाउरू- 15%, न्यूज़ीलैंड- 15%, निकारागुआ- 18%, नाइजीरिया- 15%, उत्तर मैसेडोनिया- 15%, नॉर्वे- 15%, पाकिस्तान- 19%, पापुआ न्यू गिनी- 15%, फिलीपींस- 19%, सर्बिया- 35%, दक्षिण अफ़्रीका- 30%, दक्षिण कोरिया- 15%, श्रीलंका- 20%, स्विट्जरलैंड- 39%, सीरिया- 41%, ताइवान- 20%, थाईलैंड- 19%, त्रिनिदाद और टोबैगो- 15%, ट्यूनीशिया- 25%, टर्की- 15%, युगांडा- 15%, यूनाइटेड किंगडम- 10%, वानुअतु- 15%, वेनेज़ुएला- 15%, वियतनाम- 20%, जाम्बिया- 15%, जिम्बाब्वे- 15%..

देश-दुनिया की ताज़ा खबरों Latest News पर अलग नज़रिया, अब हिंदी में Hindi News पढ़ने के लिए फ़ॉलो करें डीएनए हिंदी को गूगलफ़ेसबुकट्विटर और इंस्टाग्राम पर.  

Read More
Advertisement
Advertisement
Advertisement