Advertisement

देवर के प्यार में बेवफा हुई पत्नी, पति का कत्ल करने के बाद ऐसे ठिकाने लगा दी लाश

Crime News: महिला के पिछले काफी समय से अपने देवर के साथ अवैध संबंध थे और इसके चलते उसने अपने ही पति का कत्ल कर दिया.

देवर के प्यार में बेवफा हुई पत्नी, पति का कत्ल करने के बाद ऐसे ठिकाने लगा दी लाश

Crime News

Add DNA as a Preferred Source

डीएनए हिंदी: उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर से अपराध की एक हैरान कर देने वाली खबर सामने आई हैं. जिले के पुरकाजी थाना क्षेत्र में एक महिला ने सौतेले देवर के प्यार में अपने ही पति की हत्या कर दी और फिर पति की लाश एक निर्माणाधीन मकान के नीचे दफना दी. परिजन शख्स के लापता होने से परेशान थे जिसके चलते पुलिस में केस दर्ज कराया था और पुलिस ने हत्याकांड की जांच के बाद इस पूरी क्राइम स्टोरी से पर्दाफाश किया गया है. 

रिपोर्ट के मुताबिक, दोनों ने शव को टॉयलेट के गड्ढे में डाल दिया था. जब दुर्गंध फैलने लगी तो दोनों ने लाश को गड्ढे से निकालकर निर्माणाधीन मकान में दफन कर दिया. घटना का खुलासा तब हुआ जब पड़ोसियों को पत्नी की हरकतों पर शक हुआ, जिसके बाद मृतक के भाइयों ने दोनों को आपत्तिजनक स्थिति में पकड़ लिया, दोनों ने हत्या की बात कबूल कर ली है. 

यह भी पढ़ें- घाटी में सुरक्षा बलों को मिली कामयाबी, मुठभेड़ में सेना ने मार गिराए पांच विदेशी आतंकी  

मकान के नीचे दफना दी लाश

मृतक के सौतेले भाई ने हत्या की बात कबूल करते हुए लाश को ठिकाने लगाने की कहानी सुनाई है. पुलिस ने इस खौफनाक वारदात को अंजाम देने वाली पत्नी और मृतक के सौतेले भाई को गिरफ्तार कर उनकी निशानदेही पर मकान में दफनाई गई लाश को बरामद कर लिया है.  बता दें कि मृतक के परिजनों ने पहले गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई थी, जबकि आरोपियों ने उसी दिन हत्याकांड को अंजाम दे दिया था. 

देवर से चल रहा था प्रेम संबंध

बता दें कि पहले तो दोनों गुमराह करते रहे लेकिन जब पुलिस की तरफ से सख्ती की गई तो दोनों ने अपना गुनाह कबूल करते हुए क्राइम स्टोरी सुना दी. आरोपियों ने बताया कि मृतक सागर की उसी दिन हत्या कर दी थी. उन्होंने बताया कि दोनों के बीच काफी दिन से प्रेम प्रसंग चल रहा था. जिसके सागर रोड़ा बन रहा था. उन्होंने सागर की हत्या कर उसकी लाश को उन्होंने निर्माणाधीन मकान में गड्ढा खोदकर दफना दिया था.

यह भी पढ़ें- मणिपुर में अब केंद्रीय मंत्री का घर जलाया, DGP बदला, CBI को जांच सौंपी, फिर भी राज्य में नहीं बन पा रही शांति

पुलिस की पूछताछ में जब दोनों हत्यारों ने द्वारा कत्ल की वारदात को काबूल कर लिया गया तो पूरे घटनाक्रम की जानकारी आला अधिकारियों को दी गई. स्थानीय पुलिस ने मृतक के शव को गड्ढे से बाहर निकाला. पुलिस ने शव बरामद करने के बाद पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया और दोनों को गिरफ्तार कर जेल भेजने की कार्यवाही शुरू कर दी.

देश-दुनिया की ताज़ा खबरों Latest News पर अलग नज़रिया, अब हिंदी में Hindi News पढ़ने के लिए फ़ॉलो करें डीएनए हिंदी को गूगल, फ़ेसबुक, ट्विटर और इंस्टाग्राम पर.

Read More
Advertisement
Advertisement
Advertisement